फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The sun did not come, fog brake at the speed of vehicles

नहीं निकला सूरज, कोहरे से वाहनों की रफ्तार पर लगा ब्रेक

Wed, 09 Dec 2020 10:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 10:20 PM IST
विज्ञापन
The sun did not come, fog brake at the speed of vehicles
बहराइच। तराई में अचानक बदले मौसम से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मंगलवार की शाम से छाया कोहर बुधवार को भी दिन भर नजर आया। सूर्य के दर्शन नहीं होने और सर्द हवा से लोगों को कड़ाके की ठंड का एहसास हुआ। घने कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार काफी धीमी रही। शहर से गुजरने वाले वाहन बुधवार को रेंगते नजर आए। झिंगहाघाट, पानी टंकी चौराहा, छावनी चौराहा, गोंडा रोड आदि पर धीमी रफ्तार के कारण वाहनों की लंबी कतार लगी रही। कई जगह जाम लगने से लोगों को घंटों एक स्थान से दूसरी जगह जाने के लिए जूझना पड़ा। वहीं ट्रैफिक पुलिस को जाम खुलवाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

तराई के मौसम में मंगलवार से अचानक बदलाव देखने को मिला है। मंगलवार की सुबह से छाया कोहरा रात को और भी घना हो गया। यही हाल बुधवार की सुबह भी रहा। बुधवार की सुबह से छाए घने कोहरे व बढ़ी ठंड ने लोगों को बेहाल कर दिया। दिन भर धूप नहीं निकलने व सर्द हवा ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दीं। सुबह से छाए कोहरे के कारण शहर से बाहर निकलने वाले लोगों को आवागमन में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार महज दस से पंद्रह किलोमीटर प्रति घंटे की रही।
विज्ञापन

शहर के झिंगहाघाट बाईपास, छावनी बाजार चौराहा, डिगिहा तिराहा, पानी टंकी चौराहा, गोंडा रोड रेलवे क्रॉसिंग आदि स्थानों पर वाहनों की लंबी कतार नजर आई। लोग घंटों जाम से जूझते रहे। ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को जाम हटवाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि कोहरा अचानक बढ़ा है। इसके और भी बढ़ने की उम्मीद है। शाम और सुबह के समय वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक किलोमीटर तक फंसे रहे वाहन
शहर के झिंगहाघाट बाईपास पुल के पास बुधवार की सुबह 11 बजे के करीब वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी। पेट्रोलपंप से लेकर रामगांव जाने वाला मार्ग लगभग जाम रहा। यहां मौजूद होमगार्ड वाहन को गुजारने के लिए भाग दौड़ करते नजर आए। वहीं ठंड के चलते जाम में फंसे लोग और परेशान होते रहे।
जाम व ठंड से परेशान दिखे लोग
शहर के छावनी बाजार चौराहा से लेकर आंख अस्पताल के बीच लंबा जाम रहा। वाहन काफी धीमी रफ्तार से गुजर रहे थे। चौराहे पर मौजूद पुलिस कर्मियों को जाम खत्म कराने के लिए मशक्कत करना पड़ा। सूरज के नहीं निकलने और कोहरा छाए रहने से इस दौरान लोगों को ठंड से ठिठुरते हुए देखा गया।
अब तक अलाव की नहीं हुई व्यवस्था
जिला प्रशासन ने सभी तहसीलों को 50-50 हजार रुपये अलाव जलवाने के लिए दिए हैं। लेकिन किसी भी तहसील क्षेत्र में अलाव नहीं जल रहा है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि मेडिकल कॉलेज परिसर और रोडवेज बस अड्डे पर अलाव जलवाया जा रहा है। इससे मरीजों व तीमारदारों को ठंड से बचाव में फायदा हो रहा है।

जिले में संचालित हो रहे 10 रैन बसेरे
बहराइच। अपर जिलाधिकारी जयचंद्र पांडेय ने बताया कि जिले में 10 स्थानों पर रैन बसेरे संचालित हो रहे हैं। इनमें शहर के रोडवेज और अस्पताल परिसर शामिल है। जबकि कैसरगंज, नानपारा, पयागपुर समेत अन्य स्थानों पर रैन बसेरा की सुविधा है। यहां यात्री ठहरकर समय बिता सकते हैं। रैन बसेरे में कंबल और पुआल की भी व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed