फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The prize history sheeter took bail by misleading the court

अदालत को गुमराह कर इनामी हिस्ट्रीशीटर ने ली जमानत

Sat, 13 Nov 2021 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
The prize history sheeter took bail by misleading the court
बहराइच। रंगदारी के एक मामले में जेल गए 25 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर ने स्वास्थ्य विभाग से मिलीभगत कर फर्जी स्वास्थ्य प्रमाणपत्र बनवाकर अदालत से अंतरिम जमानत प्राप्त कर ली। जमानत लेते ही अभियुक्त सीधे शिकायतकर्ता के घर पहुंचा और अपने खिलाफ पैरोकारी न करने का दबाव बनाते हुए जान से मारने की धमकी दे डाली। धमकी से आहत शिकायतकर्ता ने पयागपुर थाने जाकर एसएचओ से शिकायत की और फिर एसपी को ऑनलाइन शिकायत की। एसएचओ ने बताया कि शिकायत मिली है, जांच के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

यह था आरोप
24 अगस्त 2021 को थाना पयागपुर के शिवदहा रोड के अमदापुर पुलिया के पास 25 हजार का इनामी अभियुक्त दद्दन शाह उर्फ यूसुफ अली, निवासी करघइयापुरवा, शिवदहा को एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त ऑपरेशन कर गिरफ्तार किया था। दद्दन शाह के कब्जे से एक किलो विस्फोटक सामग्री व विस्फोटक बनाने के उपकरण, देशी तमंचा और कारतूस बरामद हुए थे। गिरफ्तारी के बाद पुलिस का कहना था कि दद्दन शाह हिस्ट्रीशीटर है। उस पर 25 हजार का इनाम रखा गया।
विज्ञापन

हर्निया का ऑपरेशन कराने का दिया हवाला
अदालत के समक्ष यह दलील दी गई थी कि अभियुक्त की हेल्थ रिपोर्ट के मुताबिक वह अंबिलिकल हर्निया से पीड़ित है। उसका ऑपरेशन होना है, जिसके संबंध में चिकित्सक की रिपोर्ट आ गई है। जेल प्रशासन अभियुक्त के स्वास्थ्य की गंभीर स्थिति को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑपरेशन कराने की जगह अपाचे बाइक से टहल रहा अभियुक्त
शिकायतकर्ता जितेंद्र कुमार सिंह ने एसएचओ पयागपुर और एसपी को दी गई शिकायत में शिकायतीपत्र के साथ-साथ अभियुक्त की कुछ फोटोग्राफ और वीडियो भी भेजा है, जिसमें वह अपाचे बाइक से फर्राटा लेते हुए दिखाई पड़ रहा है। शिकायतकर्ता का कहना है कि चूंकि गंभीर बीमारी का हवाला देकर उसने जमानत प्राप्त की है, तो इस समय उसे ऑपरेशन थिएटर में होना चाहिए था। आखिर वह बाइक से कैसे टहल रहा है। जितेंद्र प्रताप ने स्वास्थ्य परीक्षण करने वाले डॉक्टर को भी कटघरे में खड़ा किया है। जितेंद्र ने बताया कि जमानत मिलते ही अभियुक्त दद्दन शाह सबसे पहले घर पहुंचा और कहा कि हमारे खिलाफ ज्यादा पैरवी न करो नहीं तो जान से मार दूंगा।

जांच के बाद दर्ज होगा मुकदमा
जितेंद्र प्रताप सिंह इनामी हिस्ट्रीशीटर दद्दन शाह के खिलाफ शिकायत लेकर पहुंचे हुए थे। उन्होंने बताया था कि दो दिन पहले दद्दन शाह ने उसे धमकी दी थी। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा। -हरेंद्र कुमार मिश्र, एसएचओ, पयागपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed