फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The farmer's condition deteriorated while spraying pesticides and he died

Bahraich News: कीटनाशक दवा के छिड़काव के दौरान किसान की बिगड़ी हालत, तोड़ा दम

Tue, 06 May 2025 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 06 May 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
The farmer's condition deteriorated while spraying pesticides and he died
राजेश्वर शुक्ला की फाइल फोटो।
बहराइच। ग्राम पंचायत शहनवाजपुर निवासी किसान राजेश्वर शुक्ल (45) रविवार की शाम खेत में कीटनाशक दवा का छिड़काव कर रहे थे। इस दौरान उनकी हालत बिगड़ गई। परिजनोंं ने उन्हेंं मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

रिसिया क्षेत्र के शहनवाजपुर गांव निवासी विपुल शुक्ला ने बताया कि दवा छिड़काव करते समय श्वांस लेने पर दवा का अंश उनके भाई राजेश्वर के शरीर में चला गया। राजेश्वर को इसकी जानकारी नहीं हुई और वह दवा का छिड़काव करते रहे। छिड़काव करने के बाद वह घर गए और कुछ देर बाद उनकी तबीयत खराब हो गई। जानकारी होने पर आननफानन उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। चिकित्सकों की सूचना पर पहुंची मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed