फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The elephant ran into the forest after breaking the chain

जंजीर तोड़कर जंगल में भागी हथिनी जयमाला

Wed, 21 Aug 2019 09:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2019 09:45 PM IST
विज्ञापन
The elephant ran into the forest after breaking the chain
बहराइच। कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र में रखी गई हथिनी जयमाला मंगलवार देर शाम उग्र होकर जंगल में भाग गई थी। बुधवार को कड़ी मशक्कत के बाद वनकर्मियों ने उसे ढूंढकर काबू में किया। इसके बाद उसे फार्म में लाकर बांधा गया है।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र में जंगल की सुरक्षा के लिए वन विभाग ने हथिनी जयमाला और चंपाकली को रखा है। गिरिजापुरी स्थित सेंट्रल स्टेट फार्म में दोनों हथिनी को रखा जाता है। मंगलवार देर शाम हथिनी जयमाला का मानसिक संतुलन अचानक बिगड़ गया। जिसके चलते वह जंजीर तोड़कर सेंट्रल स्टेट फार्म से भाग गई। जंगल में हथिनी के भागने की सूचना मिलते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

देर रात तक वनकर्मी उसकी तलाश में लगे रहे, लेकिन वह नहीं मिली। बुधवार सुबह गिरिजापुरी कॉलोनी के निकट कुछ लोगों ने हथिनी को घूमते देखा। इस पर वनाधिकारियों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे महावत मोहर्रम अली व वनकर्मियों ने करीब तीन घंटे कड़ी मशक्कत कर जयमाला को काबू में किया। वन क्षेत्राधिकारी पीयूष मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि हथिनी की तलाश कर ली गई है। उसे सेंट्रल फार्म में पुन: लाकर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed