{"_id":"56eee1024f1c1b3327f15058","slug":"the-dogs-cought-deer","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल से भटके हिरन को कुत्तों ने नोंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल से भटके हिरन को कुत्तों ने नोंचा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
हिरन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगल से भटक कर मैदानी इलाके में पहुंचे एक हिरन को गांव के निकट कुत्तों ने नोंचकर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने किसी तरह हिरन को कुत्तों से बचाया। सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने जख्मी हिरन को फखरपुर पशु अस्पताल पहुंचाया है। स्वस्थ होने के बाद उसे चिड़ियाघर लखनऊ ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
फखरपुर थाना अंतर्गत मंझारा तौकली गांव घाघरा नदी के कछार में स्थित है। दोपहर में जंगल से कछार के रास्ते एक हिरन भटककर गांव के निकट पहुंच गया। यहां कुत्तों ने हिरन पर हमला कर उसे नोंच कर घायल कर दिया। आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने हिरन को कुत्तों से बचाकर सूचना रेंज कार्यालय को दी।
विज्ञापन