{"_id":"44f8099ebcfd6d8d48e45151288803bf","slug":"the-death-of-the-young-man-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Sun, 09 Aug 2015 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धोबिनपुरवा गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसे जिला अस्पताल लाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
हरदी थाना अंतर्गत मंगलपुरवा गांव निवासी केशव शुक्ला (22) पुत्र जवाहर शनिवार रात किसी काम के सिलसिले में राजीचौराहा गया था। वहां केशव ने किराना की दुकान पर कुछ सामन खरीदे। इसके बाद वह घर लौटने लगा। मंगलपुरवा-राजीचौराहा मार्ग पर विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने केशव की बाइक को टक्कर मार दिया।
विज्ञापन
केशव बाइक से उछल कर दूर जा गिरा। जबकि ट्रैक्टर चालक हादसे के बाद भाग गया। लोगों ने केशव को लहूलुहान हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने पंचनाम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन