फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The culprits of the Unnao incident should be hanged

उन्नाव कांड के दोषियों को दी जाए फांसी की सजा

Mon, 09 Dec 2019 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
The culprits of the Unnao incident should be hanged
बहराइच। राष्ट्रीय लोकदल पार्टी की ओर से सोमवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया गया। उन्नाव कांड के दोषियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग को लेकर नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश महासचिव रियाजुद्दीन राजू और जिलाध्यक्ष डॉ. अजीमउल्ला खान की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के कारण अराजकता का माहौल है। उन्नाव में एक बेटी को दुष्कर्म के बाद जलाकर मार दिया गया है। लेकिन सरकार की ओर से अभी तक कोई कड़े कदम नहीं उठाए गए हैं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने पीड़ित परिवार को दो करोड़ रुपये मुआवजा और दोषियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की। इसके साथ ही यूपी सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की मांग की गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि दुष्कर्म पीड़ित महिलाओं के मामलों की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में जल्द से जल्द करते हुए न्याय दिया जाए। उन्होंने शहर में यातायात प्रभारी द्वारा की जा रही वसूली पर भी अंकुश लगाए जाने की मांग की। इस दौरान अजय यादव, विनीता रस्तोगी, समीर, सलीम खान, विजय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed