{"_id":"21e8b57fab08ca4a124964b30d2ce3cc","slug":"the-couple-scorched-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढिबरी की चपेट में आकर दंपती झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढिबरी की चपेट में आकर दंपती झुलसे
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में महिला की हालत गंभीर है। पयागपुर थाना अंतर्गत काशीजोत गांव निवासी राबिया (30) रविवार की सुबह स्कूल जा रहे बच्चों के लिए नाश्ता बना रही थी।
विज्ञापन
उसने रसोई में उजाले के लिए ढिबरी जलाकर डेहरी पर रख लिया था। कुछ सामान लेने के लिए राबिया ने डेहरी पर हाथ बढ़ाया, तभी ढिबरी लुढ़क गई। इससे राबिया के कपड़ों में आग लग गई।
विज्ञापन
यह देख परिवार में कोहराम मच गया। चीख-पुकार सुनकर पति जिब्राइल बचाव के लिए दौड़ा। उसने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक राबिया के साथ जिब्राइल भी गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन
परिवारीजनों ने दोनों को तत्काल पयागपुर सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत देख प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां डॉक्टरों ने राबिया की हालत नाजुक बताई है।