फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The children took the exam sitting on the floor in the cold

Bahraich News: ठंड में फर्श पर बैठकर नौनिहालों ने दी परीक्षा

Thu, 08 Dec 2022 11:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Dec 2022 11:02 PM IST
विज्ञापन
The children took the exam sitting on the floor in the cold
बहराइच। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित 2803 परिषदीय विद्यालयों में निपुण एसेस्मेंट परीक्षा का आयोजन गुरुवार को दो पॉलियों में किया गया। पहली बार परिषदीय विद्यालयों में ओएमआर शीट का प्रयोग होने से नौनिहालों में खासा उत्साह दिखाई पड़ा। कई स्कूलों में बच्चों ने ठंड में फर्श पर बैठकर परीक्षा दी। वहीं जूनियर कक्षाओं के छात्र-छात्राएं गणित के सवालों में उलझे दिखाई पड़े। इसका प्रमुख कारण विद्यालयों में किताबें देर से पहुंचने के कारण तैयारियों में कमी माना जा रहा है।
विज्ञापन

निपुण एसेस्मेंट टेस्ट दो पॉलियों में किया गया। पहली पॉली 9.30 से 11.30 बजे तक रही। इसमें कक्षा एक से तीन तक के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। जबकि दूसरी पॉली में कक्षा चार से आठ तक के बच्चों ने 12.30 से 2.30 बजे तक टेस्ट दिया।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय कानूनगोपुरा दक्षिणी में अव्यवस्था
शहर के प्राथमिक विद्यालय कानूनगोपुरा दक्षिणी में अव्यवस्था के बीच टेस्ट होता नजर आया। यहां तैनात प्रधानाध्यापिका डॉ. मुमताज तरन्नुम ने बताया कि यहां किसी स्टॉफ की तैनाती नहीं है। विद्यालय का संचालन एकल शिक्षक के रूप में उनके द्वारा किया जा रहा है। ऐसे में टेस्ट कराने में कुछ दिक्कतें आ रही हैं। इस विद्यालय में कुल 74 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इसमें से 66 बच्चे मौजूद मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय, कानूनगोपुरा दक्षिणी
सरवा में कम रही उपस्थिति
प्राथमिक विद्यालय सरवा में शिक्षिका लक्ष्मी सिंह व ऊषा सिंह छात्र-छात्राओं का टेस्ट लेते मिलीं। यहां पंजीकृत 329 छात्र-छात्राओं के सापेक्ष 271 छात्र-छात्राएं मौजूद मिले। प्रधानाचार्य शरतचंद्र राय ने बताया कि बीते दो दिनों से बच्चों को टेस्ट में उपस्थित होने के लिए अभिभावकों को जागरूक किया जा रहा था। हालांकि शादी विवाह में व्यस्तता के कारण कुछ बच्चे अनुपस्थित हैं। यहां पर्यवेक्षक के रूप में शिक्षिका दीपा राय दिशा निर्देश देते दिखाई पड़ीं।
प्राथमिक विद्यालय सरवा, हुजूरपुर।
संविलियन विद्यालय में देर से पहुंचे प्रश्नपत्र
कैसरगंज क्षेत्र में अव्यवस्थाओं का बोलबाला रहा। ठंड के बीच कहीं बच्चों ने फर्श पर बैठकर टेस्ट दिया तो कहीं प्रश्नपत्र समय से न पहुंचने के कारण देरी हुई। जिससे छात्र-छात्राओं के अभिभावकों में रोष दिखाई पड़ा। कैसरगंज के संविलियन विद्यालय दनावल में 204 छात्र-छात्राओं में से 160 छात्र-छात्राएं ही मौजूद रहे। यहां शिक्षक मो.इकराम व शिक्षामित्र राजेंद्र कुमार पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे।
संविलियन विद्यालय दनावल, कैसरगंज।
सरल एप न खुलने से परेशान हुए शिक्षक
बहराइच। निपुण एसेस्मेंट टेस्ट के बाद सभी ओएमआर शीट को शिक्षकों द्वारा सरल एप पर डाउनलोड किया जाना था जिससे उनका मूल्यांकन हो सके। प्रथम पॉली की परीक्षा के बाद सरल एप न खुलने से शिक्षकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। तहसील महसी अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय शिवपुर के शिक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि एप न खुलने से काफी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। कुछ ऐसा ही हाल द्वितीय पॉली की परीक्षा के दौरान दिखाई पड़ा।

शासन की मंशानुरूप आयोजित हुआ टेस्ट
निपुण एसेस्मेंट टेस्ट कराने में किसी भी विद्यालय से किसी भी प्रकार की समस्या की बात सामने नहीं आई है। कुछ शिक्षकों द्वारा सरल एप न खुलने की बात सामने आई थी जिसे तकनीकी टीम ने दूर कर दिया था। -वीरेंद्रनाथ द्विवेदी, प्रभारी बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed