फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The bullies beat the staff nurse by running, recruited

दबंगो ने स्टाफ नर्स को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, भर्ती

Sat, 18 Dec 2021 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
The bullies beat the staff nurse by running, recruited
बहराइच। शहर के सलारगंज मोहल्ला निवासी एक स्टाफ नर्स को दबंगों ने मामूली बात पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। पीड़िता जान बचाने के लिए शोर मचाती रही लेकिन किसी ने बचाने का प्रयास नहीं किया।
विज्ञापन

बाद में बेहोशी की हालत में दबंग स्टाफ नर्स को छोड़कर भाग गए। पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दरगाह थाना क्षेत्र के हमजापुरा निवासी सुधा पाठक मेडिकल कॉलेज में स्टाफ नर्स के पद पर तैनात है। आरोप है कि घर के पास नाली का पानी निकलने को लेकर आसपास व पड़ोसियों से विवाद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाद के दौरान कहासुनी शुरू हुई तो दबंगों ने स्टाफ नर्स को गाली देना शुरू कर दिया। आरोप है कि स्टाफ नर्स ने विरोध किया तो दबंगों ने मारना शुरू कर दिया। दबंगों से बचने के लिए पीड़िता बचने के लिए शोच मचाकर भागने लगी।

दबंग स्टाफ नर्स को दौड़ा-दौड़ाकर लाठी-डंडे से पीटते रहे। आरोप है कि दबंगों ने तब तक पीटा जब तक वह बेहोश नहीं हो गई। परिजनों ने इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। दरगाह थानाध्यक्ष मनोज सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed