फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The battle began Prdhani Dressed Choupal

प्रधानी की जंग को सजने लगी चौपाल

Sun, 25 Oct 2015 10:50 PM IST
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 25 Oct 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन

 गांवों में चौपाल पर प्रधानी चुनाव की चर्चा जोर पकड़ रही हैं। वहीं ग्राम पंचायत सदस्य के पदों को लेकर भी गठजोड़ शुरू हो गया है।

विज्ञापन

जनपद के 14 विकास खंडों की ग्राम पंचायतों में विकास के लिए गांव के मुखिया को चुनने की कवायद महज एक पखवारे के बाद शुरू होने की संभावना है।

लेकिन इस बार पंचायत चुनाव के पहले ही गांवों में चौपाल सजने लगी हैं। पुराने प्रधान पर्व व त्योहार को भी चुनाव प्रचार का तरीका बना रहे हैं। गांवों में दुर्गापूजा व दशहरा के अवसर पर लोगों को एकत्र करने के लिए पूजा पांडाल, कीर्तन, भजन समेत अन्य आयोजन भी हो रहे हैं।

इन कार्यक्रमों के माध्यम से वर्तमान प्रधान अपने समर्थकों व मतदाताओं को गोलबंद करने की रणनीति तैयार करने में लगे रहे हैं। जबकि प्रधानी के दावेदार प्रत्याशी भी त्योहारों को चुनाव प्रचार की अहम कड़ी मानकर लगे हुए थे।

विज्ञापन

इसके साथ ही ग्राम प्रधान बनने की कतार में लगे प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य के चुनाव में भी अहम रोल निभा रहे हैं। उधर ग्राम पंचायत सदस्यों के करीब 13 हजार के करीब पदों के लिए भी गठजोड़ करने में प्रत्याशी जुट गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed