{"_id":"ddfe70f71fdb766505a28c00b90127eb","slug":"the-accused-woman-doctor-explanations-cite-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी महिला डॉक्टर से स्पष्टीकरण तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपी महिला डॉक्टर से स्पष्टीकरण तलब
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Fri, 14 Aug 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
प्रसव पीड़िता के साथ बरती गई संवेदनहीनता के मामले में आरोपी महिला चिकित्सक से सीएमएस ने स्पष्टीकरण तलब किया है। सीएमएस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वयं जांच शुरू कर दी हैै। सूत्रों की मानें तो इस मामले को डीएम ने भी संज्ञान में लिया है। महिला चिकित्सक पर विभागीय कार्रवाई तय मानी जा रही हैै।
सोनवा थाना अंतर्गत ग्राम मोहनापुर तुरहनी रज्जब गांव निवासी सोनी बेगम को परिवारीजन प्रसव पीड़ा होने पर गुरुवार सुबह लेकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। यहां डॉ. रेखा ने महिला को भर्ती करने से इंकार करते हुए बाहर से जांच और अल्ट्रासाउंड करवाने की सलाह दी थी। डॉ. रेखा ने एक पर्ची पर जांच लिख दी।
जब महिला को जिला महिला अस्पताल के बाहर परीक्षण के लिए निजी पैथॉलाजी पर ले जाया जा रहा था। तभी अस्पताल परिसर में उसने मृत नवजात को जन्म दे दिया। इस पर परिवार के सदस्यों ने महिला की स्थिति के लिए डॉ. रेखा को जिम्मेदार बताते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
अमर उजाला ने इस खबर का प्रकाशन शुक्रवार के अंक में प्रमुखता के साथ किया। इससे स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। सीएमएस डॉ. अजय वर्मा ने मामले को संज्ञान में लेते हुए डॉ. रेखा से स्पष्टीकरण तलब किया है। डीएम अभय कुमार भी इस प्रकरण पर गंभीर हैं। सूत्रों की मानें तो डीएम आगामी दो दिनों में महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर सकते हैं।