फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Thanawar Sector Magistrate posted for Bakrid

बकरीद के लिए थानावार सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात

Sun, 11 Aug 2019 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
Thanawar Sector Magistrate posted for Bakrid
बहराइच। बकरीद को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट शंभु कुमार की ओर से थानावार मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गयी है, जो अपने-अपने संपूर्ण थाना क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के प्रति उत्तरदायी होंगे। त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए पल-पल की सूचना प्राप्त करने के लिए कलेक्ट्रेट दैवीय आपदा परिसर में कंट्रोल रूम की स्थापना भी की गयी है। कंट्रोल रूम का नंबर- 05252-230132 व टोल फ्री नंबर- 1077 है।
विज्ञापन

डीएम की ओर से जारी आदेश के अनुसार थाना क्षेत्र कोतवाली नगर के लिए अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राजेश कुमार श्रीवास्तव व तहसीलदार सदर सतीश कुमार वर्मा, थाना कोतवाली देहात के लिए अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत व जिला कृषि अधिकारी, थाना क्षेत्र दरगाह के लिए जिला विकास अधिकारी व बीडीओ चित्तौरा, थाना रिसिया के लिए बीडीओ रिसिया व सहायक चकबंदी अधिकारी, थाना खैरीघाट के लिए बीडीओ शिवपुर व सहायक चकबंदी अधिकारी, थाना जरवल के लिए बीडीओ जरवल व सहायक चकबंदी अधिकारी तथा थाना कैसरगंज के लिए बीडीओ कैसरगंज व सहायक चकबंदी अधिकारी को मजिस्ट्रेट नामित किया गया है।
विज्ञापन

जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेश के अनुसार नगर मजिस्ट्रेट जयप्रकाश व उप जिला मजिस्ट्रेट कीर्ति प्रकाश भारती व पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर से समन्वय बनाये रखते हुए 12 अगस्त को ईदगाह, सलारगंज व ईदगाह दरगाह शरीफ सहित नगर क्षेत्र में बकरीद के दिन नमाज के समय उपस्थित रहकर शांति व्यवस्था के निमित्त सतर्क दृष्टि रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में तैनात किये गये सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिया गया है कि नगर क्षेत्र में स्थित जामा मस्जिद, नानपारा मस्जिद, चौकी चौक मस्जिद, छावनी चौराहा मस्जिद, शीशे वाली मस्जिद, बम्बईया मस्जिद, छोटी तकिया व बड़ी तकिया मस्जिद, मस्जिद चौहट्टा खत्रीपुरा, मोती मस्जिद, मुनसरी मस्जिद शखैय्यापुरा तथा शीशे वाली मस्जिद, मंसूरगंज आदि स्थलों पर नमाज के समय भ्रमणशील रहकर शान्ति व्यवस्था बनाये रखेंगे।

इसी प्रकार 12 से 14 अगस्त तक शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। उधर, बकरीद, श्रवण मास के अंतिम सोमवार तथा स्वतंत्रता दिवस शांतिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी शंभु कुमार व पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर के नेतृत्व में पुलिस बल ने नगर क्षेत्र व कुर्बानी स्थलों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed