फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Tempo rammed into a parked truck, three killed, three injured

खड़े ट्रक में घुसी टेंपो, तीन की मौत, तीन घायल

Sun, 24 Apr 2022 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Tempo rammed into a parked truck, three killed, three injured
चित्तौरा (बहराइच)। गोंडा-बहराइच हाईवे पर चिलवरिया चीनी मिल के पास खड़े ट्रक में यात्रियों से भरी टेंपो अनियंत्रित होकर टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

खैरीघाट थाना क्षेत्र के बरदहा बाजार निवासी चंद्रिका प्रसाद (62) पुत्र तीरथराम गांव के कुछ लोगों के साथ बनारस में कुछ खरीदारी करने के लिए गए थे। वह खरीदारी करके वापस घर लौटने के लिए अयोध्या पहुंचे और अयोध्या से शनिवार शाम एक टेंपों को बुक करके बहराइच के लिए रवाना हुए। टेंपो में छह लोग सवार थे। बताया जाता है कि रविवार की भोर लगभग तीन बजे के आसपास टेंपो गोंडा-बहराइच हाईवे पर चिलवरिया चीनी मिल के पास पहुंची। तभी खड़े ट्रक में अनियंत्रित होकर टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही चंद्रिका प्रसाद, रामअनुज तिवारी (60) व जुकुरउल्ला (25) की मौत हो गई, जबकि रामलोचन पुत्र रामादल, जमाल अहमद व ममरिया प्रसाद को चोटें आईं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। देहात कोतवाल राजनाथ सिंह ने बताया कि प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

फेरी बेचने का काम करते थे मृतक
सड़क हादसे में हुई तीन लोगों की मौत के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है। परिवारीजनों ने बताया कि ये लोग फेरी का काम करते थे। बनारस से सामान लेने गए थे। सामान लेकर लौटे रहे थे। तभी यह हादसा हो गया। हादसे के बाद गांव में भी मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज कर की जा रही कार्रवाई
देहात कोतवाली क्षेत्र में चिलवरिया के पास हुए सड़क हादसे की घटना जानकारी में आई है। प्रकरण में ट्रक व टेंपो को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। देहात कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है।
-कुंवर ज्ञानंजय सिंह, एएसपी नगर बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed