{"_id":"6a2864f7ddf32137fd0b03e5","slug":"temperatures-soaring-hot-winds-compound-the-trouble-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-150987-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: ऊंचाई छू रही गर्मी, गर्म हवाओं ने बढ़ाई मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: ऊंचाई छू रही गर्मी, गर्म हवाओं ने बढ़ाई मुसीबत
विज्ञापन
बहराइच में चिलचिलाती धूप में गुजरते युवक।
- फोटो : बहराइच में चिलचिलाती धूप में गुजरते युवक।
बहराइच। जून की तपिश अब लोगों की सहनशक्ति की परीक्षा लेने लगी है। जिले में मंगलवार को मौसम के सख्त तेवर बरकरार रहे और अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज धूप और गर्म हवाओं ने पूरे दिन लोगों को बेहाल रखा। दोपहर के समय हालात ऐसे रहे कि प्रमुख बाजारों, सड़कों और चौराहों पर सामान्य दिनों की तुलना में काफी कम आवाजाही दिखाई दी। गर्मी के चलते लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. पीएल त्रिपाठी ने बताया कि वर्तमान में वातावरण में नमी कम होने और पश्चिमी दिशा से गर्म हवाएं आने के कारण तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिनों तक लोगों को गर्मी से तत्काल राहत मिलने की संभावना कम है।
मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक डॉ. एसके त्रिपाठी ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उनका कहना है कि बच्चे, बुजुर्ग और पहले से बीमार लोग लू की चपेट में जल्दी आ सकते हैं। इसलिए दोपहर में बाहर निकलने से बचें।