फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Teenager raped innocent, condition critical

मासूम से किशोर ने किया दुष्कर्म, हालत गंभीर

Mon, 31 Oct 2022 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Teenager raped innocent, condition critical
मूर्तिहा (बहराइच)। मुर्तिहा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी सात वर्षीय मासूम के साथ रविवार की रात एक किशोर ने दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद मासूम को तड़पता छोड़ आरोपी किशोर फरार हो गया। किसी तरह मासूम अपने घर पहुंची और परिजनों को अपने साथ हुई वारदात की आपबीती सुनाई। बेटी की आपबीती सुन पिता गश खाकर गिर गया। गंभीर हालत में मासूम को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली मुर्तिहा क्षेत्र के एक गांव निवासी सात वर्षीय बालिका रविवार की रात अपने घर के पास स्थित दुकान से कुछ सामान लेने जा रही थी। इसी दौरान लगभग सात बजे उसके घर के पास ही रहने वाला एक 15 वर्षीय किशोर उसका मुंह दबोच कर उठा ले गया। किशोर मासूम को उसके घर से लगभग 50 मीटर दूर स्थित एक निष्प्रयोज्य घर में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

दुष्कर्म के बाद गंभीर हालत में मासूम को तड़पता छोड़ किशोर मौके से फरार हो गया। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। इस पर पहुंचे कोतवाल शशि कुमार राणा ने परिजनों का बयान दर्ज कर मासूम को अस्पताल पहुंचाया। जहां मासूम की हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपी किशोर पास के ही गांव में रहता है और पीड़ित के गांव में उसकी नानी का घर है। जहां वह अक्सर आया करता है। रविवार को भी वह अपने नानी के घर पर था। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल ने बताया कि आरोपी किशोर पर मुकदमा दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फॉरेंसिक टीम ने लिया जायजा
मुर्तिहा कोतवाली में हुई इस घटना पर सीओ मिहींपुरवा राहुल पांडेय ने गांव का जायजा लिया। उन्होंने लोगों से जानकारी ली और घटना स्थल का गहनता के साथ निरीक्षण किया। वहीं घटना स्थल पर साक्ष्य संकलन के लिए फॉरेंसिक टीम भी पहुंची और नमूने संकलित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed