{"_id":"68a380cf6f5dbcf6cc0edce8","slug":"teen-dies-after-getting-electrocuted-bahraich-news-c-98-1-slko1009-135269-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: करंट की चपेट में आकर किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: करंट की चपेट में आकर किशोर की मौत
Tue, 19 Aug 2025 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 19 Aug 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
रिसिया (बहराइच)। क्षेत्र के कटिलिया चौराहे के पास सोमवार सुबह शटरिंग का सामान ऑटो पर लादते समय लोहे का पाइप एचटी लाइन से छू जाने से नदीम (17) गंभीर रूप से झुलस गए। तेज करंट लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
कटिलिया चौराहा निवासी जुनेद के मकान के पास सोमवार सुबह निर्माण कार्य के लिए ऑटो पर शटरिंग का सामान लादा जा रहा था। रविदास नगर निवासी नदीम जब अन्य साथी मजदूरों के साथ शटरिंग के पाइप को उठाकर ऑटो पर रखने की कोशिश कर रहे थे, तभी लोहे का पाइप ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन से छू गया।
करंट की चपेट में आकर नदीम बुरी तरह झुलस गए। ग्रामीणों ने किसी तरह करंट से अलग कर उनको बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। नदीम की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचे नदीम के परिजन बार-बार बेहोश हो रहे थे। लोग बताते हैं कि नदीम परिवार का सहारा थे, मजदूरी करके घर चलाने में पिता का हाथ बंटाते थे। उनकी मौत से परिवार पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है।