फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Team from Gonda and Shravasti leave to monitor leopard

तेंदुए की निगरानी को गोंडा व श्रावस्ती से टीम रवाना

Thu, 25 Mar 2021 10:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Team from Gonda and Shravasti leave to monitor leopard
बहराइच। नानपारा रेंज के विभिन्न गांवों में तेंदुए का हमला जारी है। बुधवार देर शाम को नगर से सटे नेवादा गांव में तेंदुए ने हमला कर मासूम को घायल कर दिया था। इसके अलावा दो मासूमों को निवाला बना लिया है। इसको देखते हुए रेंज क्षेत्र के चार गांवों में पिंजड़ा लगाया गया है। साथ ही तेंदुए के मूवमेंट पर नजर रखने के लिए चार कैमरे भी लगाए गए हैं। वहीं मुख्य वन संरक्षक ने गोंडा और श्रावस्ती आठ-आठ सदस्यीय टीम जिले को रवाना हो चुकी है। यह 16 सदस्यों के कर्मचारी गश्त के साथ तेंदुए के मूवमेंट पर नजर रखेंगे। साथ ही उसे पकड़ने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन

बहराइच वन प्रभाग का नानपारा वन रेंज संरक्षित क्षेत्र नहीं है। इसके बावजूद नानपारा रेंज के विभिन्न गांवों में बीते शनिवार से तेंदुए का हमला जारी है। तेंदुए ने बहराइच व नानपारा वन रेंज के विभिन्न गांवों में हमला करते हुए दो मासूमों को निवाला बना लिया। जबकि किशोर समेत चार लोगों को घायल कर दिया है। इसको लेकर वनकर्मी भी परेशान हैं। डीएफओ मनीष कुमार सिंह ने बताया कि नानपारा रेंज के पिपरिया गांव से पिंजड़ा हटा दिया गया है।
विज्ञापन

अब रायगंज, चौकसाहार, नेवादा और बेलामकन में पिंजड़ा लगाया गया है। डीएफओ ने बताया कि पिंजड़े में बकरी बांधी गई है। साथ ही चार कैमरे भी लगाए गए हैं। इन कैमरों से तेंदुए के मूवमेंट पर नजर रखी जाएगी। वन क्षेत्राधिकारी राशिद जमील का कहना है कि वनकर्मियों की टीम द्वारा निरंतर जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। दो शिफ्ट में वनकर्मी गश्त करते हुए लोगों को जागरूकता पंफलेट बांट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोंडा व श्रावस्ती के वनकर्मी रवाना
प्रभागीय वनाधिकारी का कहना है कि निरंतर तेंदुए के हमले को लेकर उच्चाधिकारी भी हैरत में हैं। इसको देखते हुए मुख्य वन संरक्षक ने गोंडा और श्रावस्ती से आठ-आठ वनकर्मियों का दल जिला मुख्यालय भेजा है। यह वनकर्मी गश्त के साथ जागरूकता कार्यक्रम चलाएंगे। साथ ही तेंदुए को पकड़ने में मदद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed