{"_id":"64d27d7e4c2dcfc388008006","slug":"teacher-thrashed-girl-student-by-hair-tore-clothes-demonstrated-bahraich-news-c-98-1-slko1011-1545-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: शिक्षिका ने छात्रा के बाल पकड़कर पीटा, फाड़ डाले कपड़े, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: शिक्षिका ने छात्रा के बाल पकड़कर पीटा, फाड़ डाले कपड़े, प्रदर्शन
Tue, 08 Aug 2023 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 08 Aug 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
नानपारा(बहराइच)। सआदत इंटर कॉलेज की एक इंटर की छात्रा को वहां पढ़ाने वाली शिक्षिका ने अपशब्द कहे। आरोप है कि जब छात्रा ने इसका विरोध किया तो शिक्षिका आग बबूला हो गई और उसने छात्रा के बाल पकड़ कर लात-घूसों की बरसात कर दी। यही नहीं पिटाई के दौरान छात्रा के कपड़े भी फाड़ दिए। शिक्षिका के इस कृत्य से कॉलेज के अन्य छात्र-छात्राएं भड़क उठे और जमकर हंगामा काटा। आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने कोतवाली का घेराव किया और शिक्षिका के खिलाफ तहरीर दी।
कोतवाली नानपारा के सआदत इंटर कॉलेज की इंटरमीडिएट छात्रा मुस्कान मंगलवार की दोपहर पानी पीने के लिए नल की ओर जा रही थी। छात्रा का अरोप है, कि इस दौरान उसे कॉलेज की शिक्षिका माहे नूरी नाज ने उसे रोक लिया। वहां मौजूद अन्य छात्रों के सामने ही शिक्षिका ने मुस्कान पर अपशब्दों की बौछार कर दी। इस पर जब मुस्कान ने विरोध किया तो शिक्षिका और भड़क गई।
मुस्कान का आरोप है, कि शिक्षिका ने उसके बाल पकड़ कर उसे लात-घूसों से पीटा। यही नहीं उसके कपड़े तक फाड़ दिए। कोतवाल हेमंत गौड़ ने बताया कि छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट व जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शन के दौरान कोतवाली में छात्रा मुस्कान सोनी, प्राची वर्मा, सीरत फातिमा, साधना, अंजली, पायल सोनी, अनामिका वर्मा, चांदनी, रानी सोनी, शुभांगी, छात्र अमित कुमार चौहान, शुभम तिवारी, जैकी खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
साजिशन फंसाया जा रहा
छात्रा के आरोप को लेकर जब शिक्षिका माहे नूरी नाज से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि साजिशन उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कॉलेज के प्रधानाचार्य ने छात्राओं को उकसाया है।
कई बार बच्चों से दुर्व्यवहार कर चुकी शिक्षिका
प्रधानाचार्य अरविंद कुमार मिश्रा बताया कि शिक्षिका आए दिन छात्र-छात्राओं के साथ अभद्रता करती हैं। इसके पहले भी कई बार शिक्षिका ने बच्चों के साथ ऐसा व्यवहार किया है। विरोध पर शिक्षिका सभी से भिड़ जाती है। शिक्षिका के ऐसे कृत्य के चलते कॉलेज का शैक्षणिक माहौल खराब हो रहा है। उन्होंने बताया कि प्रकरण के संबंध में जिलाधिकारी मोनिका रानी को सूचना दी गई है। जिलाधिकारी ने विद्यालय के प्रबंधक तहसीलदार प्रदुमन कुमार पटेल को जांच सौंपी है।