फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Teacher's Day celebrated with pomp in the district

जिले में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

Sun, 05 Sep 2021 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Teacher's Day celebrated with pomp in the district
बहराइच के किसान डिग्री कालेज में रविवार को शिक्षक दिवस पर उच्च शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित सम्मा - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। शिक्षक वो होते है, जो संभालता है। समुचित ज्ञान देता है। मेरी हर मुश्किलों को सुलझाने के लिए शुक्रिया। भविष्य संवारने में मदद करने के लिए शुक्रिया। मेरी उलझनों को समझने के लिए भी शुक्रिया... इन शब्दों के माध्यम से बच्चों ने अपने शिक्षकों के प्रति आदर व सम्मान को प्रकट किया। जिले भर में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। कई जगहों पर शिक्षकों का सम्मान किया गया। रविवार होने के कारण अधिकांश स्कूल बंद रहे, जिसके कारण कोई कार्यक्रम न हो सके। शिक्षण संस्थानों व अन्य जगहों पर शिक्षक दिवस को मनाकर देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती को मनाया गया।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त शिक्षकों को किया सम्मानित
उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक क्षेत्र चित्तौरा ने शिक्षक दिवस के मौके पर सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए एक होटल में कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्य अतिथि संघ के प्रांतीय मुख्य संरक्षक राधाकृष्ण पाठक व विशिष्ट अतिथि लेखाधिकारी विजय शंकर तिवारी व बीईओ राजकिशोर रहे। शिक्षक दिवस के मौके पर शिक्षक केशवराम, कुसुम, छविलाल, शशीबाला खरे, इशरार फातमा, तारा यादव, सुशील श्रीवास्तव, आलिया बेगम, बावन प्रसाद मिश्रा व मल्का शहनाज को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

11 शिक्षकों को किया सम्मानित
किसान पीजी कॉलेज का गौरवशाली इतिहास रहा है। यहां के शिक्षकों ने इस महाविद्यालय को शिखर तक पहुंचाने में अपना अमूल्य योगदान दिया है। यह विचार किसान पीजी कॉलेज के प्रशासनिक भवन में शाश्वत फाउंडेशन अहमदाबाद द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव मेजर डॉ. एसपी सिंह ने कही। शाश्वत फाउंडेशन अहमदाबाद ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए किसान पीजी कॉलेज के 11 शिक्षकों को सम्मानित किया है। यह सम्मान असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सतीश सिंह, डॉ. शैलेश कुमार, असिस्टेंट प्रोफेसर कुमैल अब्बास, अनूप कुमार शर्मा, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. आनंद श्रीवास्तव, असिस्टेंट प्रोफेसर अनिल कुमार अवस्थी, असिस्टेंट प्रोफेसर दिनेश कुमार शुक्ला, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अर्चना निगम, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रियंका वर्मा, असिस्टेंट प्रोफेसर शशिकांत व असिस्टेंट प्रोफेसर दीपेंद्र गुप्ता को सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...जब बच्चों ने कहा- सर आशीर्वाद लेना है
फखरपुर ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय ढोगाही बटुरहा के सहायक अध्यापक संत कुमार चौबे को सुबह ही विद्यालय के कक्षा आठ के छात्र मुन्ना लाल यादव व उसकी बहन लक्ष्मी ने फोन किया और कहा कि सर शिक्षक दिवस के मौके पर हमें आपसे आशीर्वाद लेना है। आप घर आइए। बच्चों का यह हौसला देख शिक्षक अपने सहयोगी शिक्षक सत्य पाल व सुरेश के साथ मुन्ना लाल, वीरेंद्र व लक्ष्मी के घर पहुंचे तो वहां मौजूद विद्यालय के कई बच्चों ने स्वागत के लिए फूल-माला लेकर तैयार थे। शिक्षकों को सम्मानित किया और आशीर्वाद लिया। प्राइमरी बच्चों का यह उत्साह देखकर गांव के लोग भी काफी खुश दिखे।
निबंध प्रतियोगिता का आयोजन
शिक्षक दिवस के मौके पर सामाजिक संस्था परिवर्तन सेवा समिति द्वारा निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रबंधक आशीष चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले छात्र-छात्राओं को नगद पुरस्कार दिया जाएगा। भविष्य में शिक्षा के क्षेत्र में आर्थिक सहायता भी की जाएगी।
सम्मानित किए गए शिक्षक
कैसरगंज के कंचन कॉन्वेंट स्कूल में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह शिक्षकों को प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में किसान पीजी कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सत्य भूषण सिंह, सरदार पटेल इंटर कॉलेज के प्रवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह, कैसरगंज लघु माध्यमिक विद्यालय के पीएलयादव, राम सिंह वर्मा, कंचन शिशु मंदिर के केकेमौर्य, राम जी मिश्रा, रूबी मौर्य, कंचन कांवेंट स्कूल के एसके सिंह, डॉ. पंकज शुक्ला को सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधक मनीष श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र का निर्माता होता है। इसलिए शिक्षकों का स्थान सर्वोपरि है।
ग्रामीण क्षेत्रों में भी मनाया गया शिक्षक दिवस
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर शिक्षक व प्रशिक्षक को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि बहराइच सांसद प्रतिनिधि बैजनाथ रस्तोगी रहे। नोडल प्रधानाचार्य प्रदीप अग्निहोत्री ने बताया कि जिले के कुल पांच संस्थानों के सात कार्यदेशक, अनुदेशकों को उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। मुख्य अतिथि ने मुकेश कुमार मिश्रा, कार्यदेशक अरुण कुमार श्रीवास्तव, महाराज बहादुर, उत्तम, विजेंद्र प्रताप मौर्य, के सक्तिदासन, पीयूष तिवारी व सिद्धार्थ श्रीवास्तव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उधर सुजौली में सिंचाई कॉलोनी गिरिजापुरी स्थित शारदा सहायक परियोजना इंटर कॉलेज में प्रधानाध्यापक योगेश चंद्र की अगुवाई में शिक्षक दिवस मनाया गया। शिक्षक मनोज कुमार, अमित श्रीवास्तव, नदीम अहमद, साजिद खान, कालीचरन ने डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

वहीं कैसरगंज के हुकुम सिंह इंटर कॉलेज परिसर में शिक्षक दिवस पर शिक्षक व कर्मचारी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम महेश कुमार कैथल ने कहा कि अध्यापन एक पवित्र माध्यम है। इसके जरिए चरित्र निर्माण और व्यक्ति के भविष्य को संवारा जा सकता है। विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ. घनश्याम लाल श्रीवास्तव ने कहा कि गुरु का स्थान सदैव सर्वोच्च होता है। एसडीएम ने विद्यालय के सभी शिक्षकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed