फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   teacher celebrated his son's birthday from mid day meal

बेटे के जन्मदिन पर गुरुजी ने दी एमडीएम की दावत

Mon, 21 Sep 2015 10:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Mon, 21 Sep 2015 10:14 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। हर्र लगे न फिटकरी रंग चोखा आ जाए की कहावत पर अमल करते हुए एक स्कूल के अध्यापक ने अपने बेटे के जन्मदिन पर मिड-डे-मील के राशन से दोस्तों को दावत दे डाली।
विज्ञापन


हरिहरपुररानी विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बरथनवा के गुरुजी ने आसपास के स्कूलों में तैनात साथी अध्यापकों को अपने स्कूल में न्योता दिया और उन्हें मिड-डे मील में बनी पूड़ी सब्जी का भोज कराया।
विज्ञापन


इस दौरान बच्चे स्कूल के एक कोने में खड़े होकर पूड़ी सब्जी की दावत उड़ा रहे शिक्षकों को ताकते रहे। आखिर में बच्चों के हिस्से बचा-खुचा खाना ही आया।

बरथनवा विद्यालय में तैनात शिक्षक संजय प्रसाद के पुत्र प्रियांश का सोमवार को जन्मदिन था। संजय ने विद्यालय में ही भोज कार्यक्रम का आयोजन किया था। इसमें आसपास स्कूलों में तैनात दस से अधिक शिक्षकों को आमंत्रित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षकों को खिलाने के लिए संजय प्रसाद ने एमडीएम के तहत खरीदे गए अनाज और सब्जियों से ही स्कूल के रसोइये से भोजन तैयार करवाया।

वहीं, सोमवार को मेन्यू के हिसाब से बनने वाली रोटी-सब्जी की जगह पूड़ी-सब्जी बनवाई गई। जब स्कूल में मध्याह्न भोजन की घंटी बजी तो बच्चे दौड़े लेकिन उन्हें रसोई के आसपास भी फटकने नहीं दिया गया।

संजय प्रसाद ने बच्चों को भोजन से दूर कैंपस में भेजते हुए आदेश दिया कि जब सभी लोग खाना खाकर चले जाएंगे तब आना।

मास्टर जी के इस फरमान के बाद कुछ बच्चे तो खेलने में मशगूल हो गए लेकिन कुछ बच्चे किनारे खड़े होकर शिक्षकों का दावत छकते देखते रहे। जब सारे शिक्षक एमडीएम की दावत उड़ा कर चले गए तो बच्चों को बचा खाना दिया गया।

  हमें जानकारी नहीं
मामले की जानकारी नहीं है। एबीएसए हरिहरपुररानी को भेज कर मामले की जांच कराई जाएगी। यदि ऐसा प्रकरण जांच में आता है तो शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

- महेश प्रताप सिंह, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी

शिक्षक पर होगी कार्रवाई
एमडीएम की दावत देना गलत है। विद्यालय समय में किसी शिक्षक द्वारा इस तरह का कार्य किया जाना भी गलत है। मामले की जांच करा दोषी शिक्षक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
-एनपी सिंह, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed