फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Tanupriya Inter and Divya first in high School

तनुप्रिया इंटर व दिव्य हाईस्कूल में रहे अव्वल

Fri, 09 Jun 2017 10:41 PM IST
अमर उजाला/श्रावस्ती
अमर उजाला/श्रावस्ती Updated Fri, 09 Jun 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
Tanupriya Inter and Divya first in high School
जिला टाॅपर तनुप्रिया - फोटो : अमर उजाला
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले का प्रदर्शन शानदार रहा। इंटरमीडिएट में जहां जिले के 83.56 प्रतिशत छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए। वहीं हाईस्कूल में इसकी प्रतिशतता 82.13 रही। उधर, प्रदेश में भी इंटरमीडिएट में जिले का स्थान 37वां व हाईस्कल में 32वां रहा।
विज्ञापन


जिले के इंटरमीडिएट में जगत जीत इंटर कॉलेज इकौना की छात्रा तनुप्रिया 93.4 प्रतिशत अंक पाकर जिला टॉपर बनीं। जबकि हाईस्कूल में श्रीकाशी विश्वनाथ इंटर कॉलेज खैराकला के दिव्य स्वरूप तिवारी 89.33 प्रतिशत अंक पाकर जिला टॉपर बने।
विज्ञापन


शुक्रवार को परीक्षा का परिणाम देखकर मेधावी खुशी से उछल पड़े। परीक्षा में बाजी मारने वाले मेधावी छात्र-छात्राआें को लोगों ने बधाई दी और उनका मुंह मीठा कराया। मेधावियों की सफलता पर परिवारीजनों और गुरुजनों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उधर, हाईस्कूल की परीक्षा में टॉपटेन में बालिकाओं का दबदबा बना रहा। इस दौरान सूची में छह बालिकाएं तो चार बालक रहे। जबकि इंटरमीडिएट में पांच बालक व पांच बालिकाओं का नाम शामिल रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में कुल 47 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इनमें 20375 परीक्षार्थियों ने परीक्षाएं दीं थीं। इसमें 8319 बालिकाएं शामिल थीं। परीक्षा देने वालों में हाईस्कूल संस्थागत में कुल 11307 परीक्षार्थी, इनमें 6803 छात्र व 4504 छात्राएं रहे।


व्यक्ति रूप से 264 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इनमें 207 बालक व 57 बालिकाएं थीं। इंटरमीडिएट में कुल 8319 परीक्षार्थी शामिल हुए। इनमें संस्थागत 4116 व 3510 छात्राएं थीं। इस दौरान 431 बालक व 218 बालिकाएं व्यक्तिगत रूप से परीक्षा में शामिल हुए थे। इंटरमीडिएट कृषि एफ वन में 199 बालक व 30 बालिकाएं परीक्षा में शामिल हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed