{"_id":"6aca8df0c1fff51f9504e7b9","slug":"tanker-overturns-at-matera-intersection-scramble-ensues-to-loot-petrol-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-158310-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: मटेरा चौराहे पर पलटा टैंकर, पेट्रोल लूटने की मची होड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: मटेरा चौराहे पर पलटा टैंकर, पेट्रोल लूटने की मची होड़
Sun, 11 Oct 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 11 Oct 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
मटेरा चौराहा के पास टैंकर से पेट्रोल भरते लोग। -वीडियोग्रैब
मटेरा। नानपारा-बहराइच हाईवे पर मटेरा चौराहे के शिपुरा मोड़ के पास शनिवार तड़के करीब तीन बजे पेट्रोल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक और क्लीनर बच गए। टैंकर से पेट्रोल गिरने की खबर फैलते ही भोर में ही ग्रामीण और बच्चे डिब्बे, पिपिया व बाल्टियां लेकर मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते पेट्रोल भरकर ले जाने की होड़ मच गई।
टैंकर बहराइच की ओर से पेट्रोल लेकर नेपाल जा रहा था। उसके पलटने की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों के लोग जुटने लगे। कई लोग टैंकर से पेट्रोल भरकर अपने घर ले जाते दिखाई दिए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर मोर्चा संभाला और लोगों को हटाया। मटेरा चौराहा चौकी प्रभारी सूर्यकांत चौबे और अमित मद्धेशिया दल-बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। टैंकर को उठाने के लिए क्रेन बुलाई गई, दोपहर बाद क्रेन की सहायता से टैंकर को खड़ा किया गया।