{"_id":"3c92382f9a64eefd0fef24af8a1ac163","slug":"tanker-combine-the-collision-two-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंकर-कंबाइन की टक्कर, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंकर-कंबाइन की टक्कर, दो की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Wed, 28 Oct 2015 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानपारा-बहराइच मार्ग पर बुधवार भोर तेज रफ्तार टैंकर की कंबाइन से टक्कर हो गई। दुर्घटना में टैंकर सवार दो खलासी की मौत हो गई। इनमें एक गोंडा और दूसरा शाहजहांपुर का निवासी है। चालक घायल हुआ है। कंबाइन सवार लोग बच गए। हादसे में कंबाइन क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
गोंडा से पेट्रोलियम पदार्थ लेकर टैंकर मंगलवार रात को शाहजहांपुर के लिए रवाना हुआ। टैंकर बहराइच होते हुए नानपारा की ओर जा रहा था। बुधवार भोर तीन बजे के आसपास नानपारा-बहराइच मार्ग पर अमरइया गांव के निकट टैंकर सामने से आ रही कंबाइन मशीन से जा टकराया।
विज्ञापन
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन सड़क से उतरकर खड्ड में जा गिरे। टैंकर सवार शाहजहांपुर निवासी राघवेंद्र अवस्थी (22) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि लहूलुहान खलासी सालिकराम यादव (30) व चालक अवधेश मिश्रा (30) निवासी बुक्कनपुरवा गोंडा को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
वहां इलाज शुरू होते ही सालिकराम ने दम तोड़ दिया। इस मामले में टैंकर मालिक आजमगढ़ के बहोरिनपुरवा निवासी मोहम्मद तुफैल ने नानपारा पहुंचकर कंबाइन के अनियंत्रित होने से हादसे का कारण बताते हुए तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक एके सिंह ने बताया कि अज्ञात कंबाइन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।