{"_id":"59f760fe4f1c1b76678b83a4","slug":"take-a-mid-day-meal-fall-into-the-pan-the-innocent-scorching","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिड-डे मील लेने गया मासूम कड़ाही में गिरकर झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिड-डे मील लेने गया मासूम कड़ाही में गिरकर झुलसा
बहराइच
Updated Mon, 30 Oct 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
झुलसा मासूम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्जुनसिंहपुरवा प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक में अध्ययनरत मासूम सोमवार दोपहर में मिड-डे मील लेने के लिए लाइन में लग कर रसोई तक पहुंचा। वहां असंतुलित होकर सब्जी की कड़ाही में गिरकर झुलस गया। किसी तरह हमजोलियों ने खींचकर बाहर निकाला। लेकिन मौके पर मौजूद शिक्षक संवेदनहीन बने रहे। झुलसा बालक चीखते-चिल्लाते जैसे-तैसे घर पहुंचा। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रभारी बीएसए आशीष सिंह ने इस मामले में प्रधानाध्यापक जावेद अहमद व दो शिक्षिकाओं को निलंबित कर दिया है।
कोतवाली देहात अंतर्गत हेमरिया कुट्टी ग्राम पंचायत में अर्जुनसिंहपुरवा प्राथमिक विद्यालय स्थित है। इस विद्यालय में गांव निवासी सुरेश कुमार का छह वर्षीय पुत्र शिवम कक्षा एक का छात्र है। सोमवार
दोपहर छात्र-छात्राएं लाइन से मिड-डे मील ले रहे थे।
शिवम जब रसोई तक पहुंचा तभी ठोकर लगने से अंसतुलित होकर कड़ाही में गिर गया। छात्र-छात्राओं ने खींचकर उसको बाहर निकाला। शिक्षक भी मौके पर आए। लेकिन झुलसे मासूम को घर पहुंचाने की जिम्मेदारी किसी ने नहीं उठायी।
विज्ञापन
चीखता-चिल्लाता शिवम 400 मीटर की दूरी पर स्थित घर किसी तरह पहुंचा। बच्चे की हालत देखकर परिवारीजन सकते में आ गए। आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद छात्र को जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया है।
पिता सुरेश का कहना है कि स्कूल में मौजूद कर्मचारी और शिक्षक संवेदनहीन बने रहे। किसी ने भी बच्चे को घर पहुंचाने की जिम्मेदारी नहीं ली, न ही सूचना दी। कहा कि इस मामले में कोतवाली में तहरीर दी गई है। बीएसए को भी अवगत कराया गया है।
उधर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अमरकांत सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। जो भी शिक्षक दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। उनके अवकाश में जाने पर प्रभारी बीएसए ने प्रधानाध्यापक व दो शिक्षिकाओं को निलंबित कर दिया है।