{"_id":"60f462658ebc3e73517d84ca","slug":"tahrir-given-against-the-victim-beaten-up-for-protesting-bahraich-news-lko587543121","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़ित के खिलाफ दी तहरीर, विरोध करने पर की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़ित के खिलाफ दी तहरीर, विरोध करने पर की पिटाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उर्रा (बहराइच)। सियापुरवा गांव में ट्रैक्टर से दबकर एक बालक की पखवारे भर पूर्व मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों ने थाने में तहरीर दी थी। इसकी जानकारी होने पर दबंगों ने पीड़ित के खिलाफ ही थाने में तहरीर दे दी। जब पीड़ित को पता चला तो उसने विरोध किया। इससे नाराज दबंगों ने जमकर पिटाई कर दी। जिससे वह घायल हो गया। नाराज सिख समुदाय के लोगों ने प्रदर्शन किया। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायल का बयान दर्ज किया।
मोतीपुर थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत अड़गोड़वा के मजरा सियापुरवा में पखवारे भर पूर्व दलजीत सिंह के परिवार के बालक की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई थी। इसकी तहरीर परिवार के लोगों ने थाने में दी। उधर विपक्षी ने भी उल्टे अवैध बालू खनन में लगे ट्रैक्टर चालक व संबंधित वाहन के मालिक ने दलजीत सिंह के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी। इसकी जानकारी दलजीत को हुई तो उसने विरोध किया। इससे नाराज दबंगों ने शनिवार रात को दलजीत की जमकर पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से उसे सीएचसी पहुंचाया गया।
पुलिस ने घायल का अस्पताल पहुंचकर बयान दर्ज किया। वहीं मारपीट से नाराज सिख समुदाय के लोग बालू खनन स्थल पर पहुंच गए। सभी ने दबंगों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मोतीपुर थानाध्यक्ष आरपी यादव ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में आया है। जांच की जा रही है। दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।