फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   swine flu alert in bahraich

स्वाइन फ्लू को लेकर बहराइच में अलर्ट

Wed, 17 Feb 2016 09:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Wed, 17 Feb 2016 09:50 PM IST
विज्ञापन
swine flu alert in bahraich
बहराइच। जिले के स्वास्थ्य महकमे ने स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए तैयारी कर ली है। इसके लिए जिला अस्पताल में स्वाइन फ्लू वार्ड बनाया गया है।
विज्ञापन


सीएचसी और पीएचसी के डॉक्टरों को भी अलर्ट कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी पर्याप्त मात्रा में टैमी फ्लू टेबलेट और जांच किट उपलब्ध होने का दावा कर रहे हैं।

बदलते मौसम के कारण स्वाइन फ्लू  फैलना लगा है। माह भर पहले शहर के झिंगहाघाट निवासी एक युवती की जान स्वाइन फ्लू के कारण चली गई। इसके अलावा दो संदिग्ध रोगी मिले थे।
विज्ञापन


इसकी रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग ने शासन को भेजी थी। उसी के तहत स्वाइन फ्लू को लेकर बहराइच में भी अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

स्वाइन फ्लू के रोगियों के इलाज के लिए जिला अस्पताल में एक विशेष कक्ष स्थापित किया गया है। वार्ड में 10 बेड की व्यवस्था है।

सीएमएस डॉ. माहेश्वरी पांडेय ने बताया कि स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए तैयारी पूरी है। फिलहाल, अभी तक जिला अस्पताल में ऐसा कोई भी रोगी नहीं आया है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. आरबी सिंह और डॉ. पी तिवारी की टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएचसी और पीएचसी के चिकित्सक भी सजग

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. केबी जैन ने बताया कि बहराइच के सभी सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्साधीक्षकों को अलर्ट कर दिया गया है।

सभी स्वास्थ्य केंद्रों में 100-100व जिला अस्पताल में 500 टैमी फ्लू टेबलेट मुहैया है। इसके अलावा एक हजार से अधिक स्वाइन फ्लू किट भी स्टॉक में है।

स्वाब लेकर करेंगे परीक्षण

जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. माहेश्वरी पांडेय ने बताया कि अगर स्वाइन फ्लू का कोई संदिग्ध रोगी मिलता है तो उसके स्वाब (लार) का परीक्षण करने की व्यवस्था लैब में की गई है। लैब के प्रभारी डॉ. हीरालाल को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।

स्वाइन फ्लू के लक्षण

तेज बुखार के साथ नाक से पानी आना
चेहरा लाल होना व आंखों में भारीपन महसूस होना
पूरे शरीर में ऐंठन का एहसास होना
सिर में भारीपन का एहसास होना

बचाव

स्वाइन फ्लू के रोगी से हाथ मिलाने के बाद साबुन से हाथ धोयें
बलगम को जमीन खोदकर दबा दें
खांसी या छींक आने पर रुमाल का प्रयोग करें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed