{"_id":"64d27ce78350dc5ea304fa89","slug":"suv-overturned-in-ditch-youth-died-bahraich-news-c-98-1-slko1011-1534-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: खाई में पलटी एसयूवी, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: खाई में पलटी एसयूवी, युवक की मौत
Tue, 08 Aug 2023 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 08 Aug 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
बहराइच (पयागपुर)। मेडिकल कॉलेज में भर्ती दोस्त से मिलने एक युवक साढू के साथ मेडिकल कॉलेज जा रहा था। तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से बचने के दौरान एसयूवी खाई में पलट गई। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय युवक ने रास्ते में दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल साढृू का इलाज जारी है।
पयागपुर थाना क्षेत्र के भूपगंज बाजार निवासी अशोक विश्वकर्मा (35) के दोस्त लल्लन तिवारी के पिता की तबीयत खराब होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। इसकी जानकारी होेने पर सोमवार रात लगभग 11 बजे अशोक अपने एक मित्र की एसयूवी लेकर मसूदपुर निवासी अपने साढ़ू मोनू (30) के साथ मेडिकल कॉलेज जा रहे थे।
इसी दौरान बहराइच-गोंडा मार्ग पर चिलवरिया के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से बचने के लिए अशोक ने एसयूवी फुटपाथ पर उतारी। इसी दौरान एसयूवी अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में अशोक व मोनू गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे की आवास सुनकर पहुंचे स्थानीय लोगों ने दोनों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा। रास्ते में अशोक की मौत हो गई। घायल माेनू का इलाज जारी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अशोक की दुर्घटना में मौत की सूचना से कस्बे में शोक की लहर है। मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए लोगों का तांता लगा है।