फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   sunlight increases humidity, people suffered

तेज धूप ने बढ़ाई उमस, बेहाल रहे लोग

Tue, 14 Jul 2015 10:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Tue, 14 Jul 2015 10:07 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। तराई में मौसम का मिजाज लोगों के लिए दिक्कत का सबब बना हुआ है। मंगलवार को तेज धूप से तराई में पारा फिर चढ़ गया, जिससे उमस बढ़ गई है।
विज्ञापन


पूरे दिन लोग उमस और चिपचिपाहट भरी गर्मी से बेहाल रहे। स्कूल से निकलने वाले बच्चों को जहां दिक्कत हुई वहीं दफ्तरों में भी लोग बेहाल दिखे।

उमस और गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। मंगलवार की  सुबह भी काफी तेज धूप निकली। पूरे दिन लोग उमस और चिपचिपाहट भरी गर्मी से परेशान रहे।

फसल अनुसंधान केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. एमवी सिंह ने बताया कि तराई में उच्च दबाव का क्षेत्र नहीं बन पा रहा है। इस कारण बादल आते हैं लेकिन बरसते नहीं।

उन्होंने बताया कि तेज धूप के कारण मंगलवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

उन्होंने कहा कि आर्द्रता अधिक होने से उमस अधिक है। उन्होंने कहा कि आने वाले चार दिनों तक लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed