फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Sugarcane-laden tractor-trails jammed the highway

गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रालियों से हाईवे पर लगा जाम

Tue, 10 Dec 2019 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane-laden tractor-trails jammed the highway
जरवल में गन्ना लदी ट्रालियों का लगा जाम। - फोटो : BAHRAICH
जरवल (बहराइच)। हाईवे पर स्थित जरवल कस्बा-चीनी मिल मार्ग पर 24 घंटे से जाम की स्थिति है। यह जाम तीन दिनों तक रहने की संभावना है। इससे इस मार्ग से आवागमन करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मिल प्रशासन के मुताबिक एकाएक किसान गन्ना लेकर मिल पहुंच रहे हैं। इससे समस्या उत्पन्न हुई है।
विज्ञापन

जरवल विकास खंड अंतर्गत बंभौरा में आईपीएल चीनी मिल स्थित है। इस चीनी मिल का संचालन 22 नवंबर से हुआ है। संचालन शुरू होते ही मिल प्रशासन ने गन्ना किसानों को पर्चियां दीं। किसान गन्ना ट्रैक्टर-ट्रॉली व बैलगाड़ी से लेकर मिल पहुंचने लगे।
विज्ञापन

बड़ी संख्या में किसानों के पहुंचने के कारण लखनऊ मार्ग पर स्थित जरवल कस्बा-चीनी मिल मार्ग पर गाड़ियों की लगभग तीन किलोमीटर तक लंबी लाइन लग गई है। लंबी लाइन लगने से पूरी तरह से मार्ग जाम हो गया है। पूस की रात में किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली व बैलगाड़ी पर ही रात बिता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन किलोमीटर लंबी लाइन होने से इस रूट के यात्री सफर एक घंटे में पूरी कर जाम से निजात पाते हैं। 24 घंटे से वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है। मिल प्रशासन के मुताबिक यह स्थिति तीन दिनों तक बनेगी रहेगी। एकाएक गन्ना किसानों के पहुंचने से यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इंडेंट बढ़ने से हुई दिक्कत
चीनी मिल में पहले इंडेंट कम था। अब उसे बढ़ा दिया गया है। जिससे किसान गन्ना लेकर मिल पहुंच रहे हैं। किसानों की भीड़ ज्यादा है। गन्ना पेराई चल रही है। यह समस्या अभी तीन दिनों तक रहेगी। इसके बाद स्थिति में सुधार आ जाएगा।
- टीएस राणा, गन्ना महाप्रबंधक चीनी मिल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed