{"_id":"691b8239657eff4efc037b50","slug":"sugarcane-crushing-begins-at-shravasti-sugar-mill-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-139812-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: श्रावस्ती चीनी मिल में गन्ना पेराई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: श्रावस्ती चीनी मिल में गन्ना पेराई शुरू
विज्ञापन
नानपारा चीनी मिल में पेराई सत्र का शुभारंभ करते डीएम। -संवाद
शिवपुर। नानपारा की श्रावस्ती सहकारी चीनी मिल में सोमवार को नए पेराई सत्र का शुभारंभ मंत्रोच्चार के साथ किया गया। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने हवन-पूजन कर मिल प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए कि गन्ना खरीद, तौल प्रक्रिया और भुगतान में किसी भी स्तर पर किसानों को असुविधा न हो। इस मौके पर किसानों का सम्मान भी किया गया।
उद्घाटन समारोह में पुरोहित मुकुंद राम मिश्रा ने जिलाधिकारी का तिलक किया और पूजा संपन्न कराई। डीएम ने डोंगे में गन्ना डालकर पेराई सत्र का औपचारिक शुभारंभ किया। इसके बाद जिलाधिकारी ने तौल कराने आए गुलालपुरवा निवासी किसान मोती लाल का स्वागत करते हुए उन्हें गुड़ खिलाया और उनकी बैलगाड़ी पर टीका लगाया।
इसके बाद बैलगाड़ी में भरे 27 क्विंटल 50 किलो गन्ने की तौल कराई गई। दूसरे गेट पर खुदादभारी के किसान रामसुख के ट्रैक्टर का 99 क्विंटल 40 किलो गन्ना तौला गया और उन्हें पर्ची उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि किसान अपनी सुविधा के अनुसार गन्ना मिल में लाएं। उन्होंने वादा किया कि तौल और पर्ची वितरण में पूरी पारदर्शिता रखी जाए। कर्मचारियों को निर्देश दिया कि मिल संचालन समयबद्ध तरीके से करते हुए किसानों को भुगतान शीघ्र किया जाए।
शुभारंभ कार्यक्रम में पूर्व सांसद अक्षयवर लाल गौड़, विधायक राम निवास वर्मा, सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष घनश्याम सिंह, भाजपा नेता ओम प्रकाश गुप्ता, आनंद प्रकाश श्रीवास्तव, राम वर्मा, जिला गन्ना अधिकारी आनंद शुक्ला, वरिष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक मनोज उपाध्याय, मुख्य अभियंता वीरेंद्र कुमार, मुख्य रसायनविद गजेंद्र सिंह, गीतेंद्र कुमार, मुख्य लेखाकार गौरव द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
40 लाख क्विंटल पेराई का लक्ष्य
महाप्रबंधक महेश कैथल ने बताया कि इस पेराई सत्र में 40 लाख क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य तय किया गया है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य पूरा करना मिल की प्राथमिकता है। साथ ही मिल तक आने-जाने वाले मार्गों की खराब स्थिति जल्द सुधारने की व्यवस्था की जाएगी।