{"_id":"67c746d94b2ca00f070d1f8d","slug":"sugarcane-crop-plowed-with-tractor-case-against-113-bahraich-news-c-98-1-slko1011-127514-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: ट्रैक्टर से जोतवा दी गन्ने की फसल, 113 पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: ट्रैक्टर से जोतवा दी गन्ने की फसल, 113 पर केस
Wed, 05 Mar 2025 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 05 Mar 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
जरवलरोड (बहराइच)। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अहाता में प्रधान के दो पुत्रों समेत 113 लोगों पर जबरन गन्ने की फसल को जोतवाने व यूकेलिप्टस के पेड़ कटवाने का आरोप लगा है। पुलिस ने 13 नामजद व 100 अज्ञात पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
जरवलरोड थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अहाता निवासी जगतराम ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसके खेत में गन्ने की फसल खड़ी है। खेत के चारों ओर तार लगे हैं और अंदर यूकेलिप्टस के पेड़ लगे हैं।14 फरवरी को गांव निवासी जगमोहन, केशव राम, राम तेज, मिल्की राम, हरिश्चंद्र, रामफेरे, धर्मदास, धर्मराज, अयोध्या, कंधई आदि ने 100 लोगों के साथ धावा बोल दिया। धारदार हथियार से लैस दबंगों ने खेत में लगी गन्ने की फसल को ट्रैक्टर से जोतवा दिया और कुछ यूकेलिप्टस के पेड़ भी काट ले गए। थाना प्रभारी बृजराज प्रसाद ने बताया कि जगत राम की तहरीर पर ग्राम प्रधान के दो बेटों समेत 13 नामजद और 100 अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।