फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Sub-inspector arrested at police station while accepting a bribe of 5,000.

Bahraich News: थाने में पांच हजार रुपये रिश्वत लेते दरोगा गिरफ्तार

Wed, 10 Jun 2026 12:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Sub-inspector arrested at police station while accepting a bribe of 5,000.
आरोपी उप निरीक्षक सुभाष चंद्र। - फोटो : आरोपी उप निरीक्षक सुभाष चंद्र।
रिसिया। आरोपी को जेल न भेजने के बदले पांच हजार रुपये रिश्वत मांगने वाले एक दरोगा को मंगलवार को एंटी करप्शन टीम ने थाना परिसर में ही घूस लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। एंटी करप्शन टीम के निरीक्षक की तहरीर पर कोतवाली देहात में आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी दरोगा गोरखपुरर का निवासी बताया जाता है।
विज्ञापन


ग्राम रमुआपुर निवासी रामहुकुम मौर्य के विरुद्ध कुछ दिन पूर्व एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि मामले की जांच कर रहे रिसिया थाने में तैनात दरोगा सुभाष चंद्र चौहान ने मुकदमे में छेड़छाड़ से संबंधित धारा बढ़ाने तथा जेल भेजने की धमकी देकर रामहुकुम पर दबाव बनाया। आरोप है कि जेल न भेजने के एवज में दरोगा ने पांच हजार रुपये रिश्वत मांगी।
विज्ञापन


पीड़ित रामहुकुम मौर्य ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से की। शिकायत के सत्यापन के बाद टीम ने जाल बिछाया। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे दरोगा ने थाना परिसर में आवंटित अपने आवास पर रामहुकुम को बुलाया और पांच हजार रुपये ले लिए। इसी दौरान एंटी करप्शन टीम ने घेराबंदी कर दरोगा को गिरफ्तार कर लिया। थाना परिसर से दरोगा की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी सकते में आ गए। एंटी करप्शन टीम के निरीक्षक धनंजय सिंह की तहरीर पर आरोपी दरोगा गोरखपुर जिले के थाना सहजनवा ग्राम टेकुआ पाटी निवासी सुभाष चंद्र चौहान के विरुद्ध कोतवाली देहात में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed