फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Students showed power in sports competitions

खेल प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने दिखाया दमखम

Mon, 09 Dec 2019 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
Students showed power in sports competitions
बहराइच के इंदिरा गांधी स्टेडियम में सोमवार को बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से क्रीड़ा प्रतियोगिता म? - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय जनपदीय बेसिक शिक्षा बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता की शुरुआत सोमवार को रंगारंग व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुई। आकाश में रंग बिरंगे गुब्बारे छोड़े गए। मनमोहक मार्च पास्ट की सलामी डीएम ने ली। पहले दिन हुई विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को होगा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिलाधिकारी शभु कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की ओर से सरस्वती वंदना, स्वागत गीत तथा रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। मुख्य अतिथि ने पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर के साथ जनपदीय बेसिक शिक्षा बाल क्रीड़ा समारोह सत्र का ध्वाजारोहण कर समारोह के शुभारंभ की घोषणा की तथा मार्च पास्ट की सलामी ली।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि अनुशासन, शालीनता और साहचर्य का ज्ञान प्राप्त करने के लिए खेल का मैदान सर्वोत्तम पाठशाला है। बड़े लक्ष्य को साध कर निरंतर परिश्रम करने वाले लोग ही विजय प्राप्त करते हैं, यह सीख हमें सिर्फ और सिर्फ खेल के मैदानों से ही मिलती है। जिलाधिकारी ने कहा कि बेसिक शिक्षा की बेहतरी के लिए वर्तमान सरकार द्वारा लिये गये निर्णयों का परिणाम है कि परिषदीय विद्यालयों के बच्चे निर्भीक होकर विभिन्न मंचों पर खुल कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रदेश सरकार पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को खेल के अवसर भी उपलब्ध कराने के लिए दृढ संकल्पित है। क्योंकि एक स्वस्थ शरीर में ही बेहतर मस्तिष्क विकसित होता है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एसके तिवारी ने बताया कि इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय बेसिक शिक्षा बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के पहले दिन प्राथमिक विद्यालय स्तर के छात्र-छात्राओं के लिए कबड्डी, लंबी कूद व 50 मीटर, 100 मीटर तथा 200 मीटर दौड़ तथा पूर्व माध्यमिक स्तर के छात्र-छात्राओं के लिए कबड्डी, चक्र फेंकने 100 मीटर, 200 मीटर तथा 400 मीटर, हॉकी, बैडमिंटन व बालकों के लिए क्रिकेट प्रतियोगिता हुईं।

विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओें ने अपना दमखम दिखाया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक संतोष सिंह ने किया। इस अवसर पर लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा विजय शंकर तिवारी, खंड शिक्षाधिकारी बृजलाल वर्मा, संतोषी राणा, फूलचंद्र मौर्य, अशोक सिंह, अमित श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

बहराइच के इंदिरा गांधी स्टेडियम में सोमवार को बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से क्रीड़ा प्रतियोगिता म?

बहराइच के इंदिरा गांधी स्टेडियम में सोमवार को बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से क्रीड़ा प्रतियोगिता म?- फोटो : BAHRAICH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed