{"_id":"dc7e3c27fd71a0ada6fef27f38b44745","slug":"students-displays-to-increase-seats-in-graduation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नातक मेें कम सीटों पर छात्रों ने हाईवे किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नातक मेें कम सीटों पर छात्रों ने हाईवे किया जाम
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Wed, 29 Jul 2015 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। किसान पीजी कॉलेज के स्नातक संवर्ग की कक्षाओं में सीटें नहीं बढ़ाने पर छात्र बुधवार को भड़क उठे। छात्रनेताओं की अगुवाई में छात्रों ने लखनऊ हाईवे जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। अफसरों ने किसी तरह उन्हें शांत किया।
ठाकुर हुकुम सिंह किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्नातक संवर्ग बीए, बीएससी और बीकॉम में सीटें पूर्व की भांति ही हैं जबकि छात्रों की संख्या अधिक है।
इस कारण महाविद्यालय प्रशासन मेरिट के आधार पर प्रवेश कर रहा है। इससे काफी संख्या में छात्र प्रवेश से वंचित हो रहे हैं। परेशान छात्रों ने सीट बढ़ाने के लिए महाविद्यालय प्रशासन से सप्ताह भर पूर्व तीन बार पत्र सौंपा लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिला।
इससे नाराज छात्र बुधवार को भड़क उठे। कॉलेज के छात्रसंघ महामंत्री शैलेष सिंह शैलू, कोषाध्यक्ष दीपक सिंह, कोषाध्यक्ष प्रतिनिधि ज्ञानेंद्र की अगुवाई में छात्र दोपहर में सड़क पर उतर आए।
विज्ञापन
सभी ने बहराइच-लखनऊ मार्ग जामकर महाविद्यालय में निर्धारित सीटों के सापेक्ष 25 प्रतिशत सीट बढ़ाने और की गई फीस वृद्धि में कटौती की मांग करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी।
लखनऊ की ओर से आने और जाने वाले वाहनों की कतारें लग गईं। दोपहर 12 बजे से दो बजे तक प्रदर्शन चला। मौके पर पहुंचे नगर मजिस्ट्रेट और देहात कोतवाल ने छात्रों को किसी तरह शांत किया।
महाविद्यालय प्रशासन से भी वार्ता की। छात्रों ने चेतावनी दी है कि अगर सीट बढ़ाकर आवेदन करने वाले सभी छात्रों का प्रवेश न हुआ तो फिर आंदोलन किया जाएगा।
प्रदर्शन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अवध प्रांत के छात्र भी शामिल रहे। इस दौरान जयशुक्ला, अजहर खान, कौशलेंद्र मिश्र, सर्वजीत सिंह, अभिनव मिश्र, अमित कुमार सिंह समेत काफी छात्र मौजूद रहे।
इस संबंध में केडीसी के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि सीटें बढ़ाने के लिए अवध विश्वविद्यालय प्रशासन को पत्र लिखा गया है। फिर भी यदि सीटें न बढ़ाई गईं तो सायंकालीन कक्षाएं भी चलाई जाएंगी।