फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   students displays for drinking water

पानी के लिए छात्रों ने पढ़ाई का किया बहिष्कार

Wed, 05 Aug 2015 10:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Wed, 05 Aug 2015 10:08 PM IST
विज्ञापन
उर्रा (बहराइच)। उमस भरी गर्मी में पेयजल को तरस रहे ग्राम मझरा के प्राथमिक विद्यालय सहजरामपुरवा द्वितीय और जूनियर विद्यालय के छात्रों ने बुधवार को पढ़ाई का बहिष्कार कर दिया।
विज्ञापन


कई बार शिकायत के बावजूद अरसे से खराब पड़े हैंडपंपों की मरम्मत न होने पर गुस्साए छात्रों ने हाथ में खाली बोतल लेकर प्रदर्शन किया। खबर पाकर पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी को समझा बुझाकर शांत किया। दो दिन में हैंडपंप दुरुस्त करवाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


विकासखंड मिहींपुरवा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मझरा के ग्राम सहजरापुरवा में प्राथमिक विद्यालय और जूनियर विद्यालय एक ही परिसर में है।

प्राथमिक विद्यालय में 136 छात्र पंजीकृत हैं, जबकि जूनियर विद्यालय में 80 छात्र पंजीकृत हैं। इन छात्रों के पानी पीने के लिए महज दो हैंडपंप स्थापित है लेकिन वे भी अरसे से खराब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार माह से विद्यालय के शिक्षक निरंतर हैंडपंप दुरुस्तीकरण के लिए पत्र लिख रहे हैं। छात्रों के अभिभावकों ने भी कई बार आवाज उठाई लेकिन समस्या जस की तस बनी है।

इस कारण नौनिहाल गर्मी में प्यास से व्याकुल होकर शिक्षा ग्रहण करते हैं। जिस बोतल में वे पानी लेकर आते हैं, वो भी गर्म हो जाता है। वहीं, अध्यापकों को भी पेयजल के लिए दिक्कत होती है।

परेशान छात्र बुधवार को आंदोलित हो उठे। छात्रों ने कक्षा का बहिष्कार कर हाथ में खाली बोतल लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रधानाध्यापक रामबिरेश वर्मा, शिक्षक अयोध्या प्रसाद ने समझाने बुझाने का प्रयास किया लेकिन छात्र मानने को तैयार नहीं थे।


सूचना पाकर खंड शिक्षा अधिकारी शोभनाथ यादव विद्यालय पहुंचे। उन्होंने दो दिन में खराब हैंडपंप को दुरुस्त करवाने का आश्वासन दिया इसके बाद छात्र शांत हुए। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि हैंडपंप खराब होने की जानकारी उन्हें नहीं थी। अब पता चला है। जल निगम को पत्र लिखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed