फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Students could not answer DM's question

डीएम के सवाल का जवाब नहीं दे पाए छात्र

Tue, 14 Jan 2020 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Students could not answer DM's question
पयागपुर में पूर्व माध्यमिक विद्यालय डायट परिसर में निरीक्षण के दौरान बच्चों को पढ़ाते जिलाधिका - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। जिलाधिकारी ने पयागपुर क्षेत्र के डायट परिसर में स्थित प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने बच्चों से सवाल पूछे, मगर छात्र संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इस पर पढ़ाई की गुणवत्ता कमजोर पाए जाने पर डीएम ने बीईओ को कड़ी फटकार लगाई और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने की चेतावनी दी। डीएम ने कहा कि यदि शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार नहीं हुआ तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम शंभु कुमार डायट परिसर में स्थित प्राथमिक विद्यालय में पहुंचे। यहां पर वह खुद बच्चों को शिक्षक बनकर पढ़ाने लगे। कक्षा छह के छात्र से डीएम ने गणित की किताब पढ़वाई, मगर छात्र सही तरीके से न तो किताब पढ़ सका और न ही सवालों का जवाब दे पाया। इस पर डीएम ने बीईओ उपेंद्र देव त्रिपाठी को फटकार लगाते हुए शिक्षा में सुधार लाने की हिदायत दी। इसके बाद डीएम ने सोहरियावा स्थित पशु आश्रय केंद्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

डीएम ने किया स्मार्ट क्लास का शुभारंभ
तेजवापुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय चाईनपुरवा द्वितीय में जिलाधिकारी शंभु कुमार ने फीता काटकर स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया। इस दौरान डीएम ने कहा कि स्मार्ट क्लास की मदद से बच्चों में सीखने की क्षमता में विकास होगा। इलेक्ट्रानिक गैजेट्स के साउंड व विजुअल इफेक्ट्स के कारण बच्चे अब किसी भी बात को तेजी के साथ और बेहतर ढंग से सीख सकेंगे। विजुअल इफेक्ट्स के कारण बताई गई बातें ज्यादा समय तक बच्चों की स्मृतियों में सुरक्षित रहेंगी। शिक्षिकाओं को निर्देशित किया कि बच्चों को बेहतर शिक्षा दें, जिससे बच्चे इस प्रतिस्पर्धा के युग में आगे बढ़ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed