{"_id":"6155f1548ebc3e93ff1c200b","slug":"student-dies-after-drowning-in-flood-water-bahraich-news-lko5980140149","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ के पानी में डूूबकर छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ के पानी में डूूबकर छात्र की मौत
विज्ञापन
सुजौली थाना क्षेत्र के चहलवा गांव में छात्र की गड्ढे में डूबकर मौत के बाद बिलखते परिवारीजन।
- फोटो : BAHRAICH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। मंगलपुरवा चहलवा गांव निवासी कक्षा आठ का छात्र वापस घर जा रहा था। गड्ढे में भरे बाढ़ के पानी में गिरने से उसकी मौत हो गई। पंचनामा के बाद परिवारीजनों को शव दे दिया गया है। छात्र की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
सुजौली थाना अंतर्गत मंगलपुरवा चहलवा गांव निवासी सचिन (12) पुत्र सत्यदेव मौर्य बिहारीपुरवा गांव में स्थित बिंदा देवी शिक्षण संस्थान में पढ़ने गया था। शिक्षण संस्थान में सचिन कक्षा आठ का छात्र था। बुधवार को पढ़ाई करने के बाद शाम को सचिन वापस घर आ रहा था। गांव के निकट स्थित गड्ढे में इस समय बाढ़ का पानी भरा हुआ है। गड्ढे में सचिन फिसलकर गिर गया। बाढ़ के पानी में डूबकर सचिन की मौत हो गई।
उधर काफी देर तक सचिन के घर न पहुंचने पर परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू की। रात आठ बजे के आसपास सचिन का शव गड्ढे में उतराता दिखा। परिवार के लोग दौड़े। सभी ने छात्र को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इससे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद परिवार को सौंप दिया है। थानाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम परिवार वालों ने कराने से इंकार कर दिया है।