{"_id":"594966e64f1c1b5c558b461b","slug":"start-of-pg-admission-process-in-kdc","type":"story","status":"publish","title_hn":"केडीसी में स्नातक में प्रवेश प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केडीसी में स्नातक में प्रवेश प्रक्रिया शुरू
अमर उजाला/बहराइच
Updated Tue, 20 Jun 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान पीजी कॉलेज में स्नातक में प्रवेश के लिए नवीन सत्र की प्रवेश प्रक्रिया कॉलेज प्रशासन ने मंगलवार से प्रारंभ कर दी है। कॉलेज में बीए, बीएससी व बीकॉम के आवेदनपत्र मिलने शुरू हो गए हैं। वहीं, भूगोल विषय में बीए प्रथम व द्वितीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा की तिथियों को भी विश्वविद्यालय प्रशासन ने निर्धारित कर दिया है।
किसान पीजी कॉलेज के प्राचार्य मेजर डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि कॉलेज के काउंटरों से बीए, बीएससी व बीकॉम में प्रवेश के लिए आवेदन पत्रों का वितरण मंगलवार से प्रारंभ हो गया है।
प्राचार्य मेजर सिंह ने बताया कि 15 जुलाई तक आवेदन पत्रों का वितरण व जमा करने का कार्य चलेगा। इसके बाद 16 जुलाई से प्रवेश प्रारंभ कर दिया जाएगा। प्राचार्य ने बताया कि भूगोल विषय में प्रायोगिक परीक्षा की तिथियों को विश्वविद्यालय प्रशासन ने निर्धारित कर दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बीए प्रथम वर्ष भूगोल की प्रायोगिक परीक्षा 28 जून को सुबह सात बजे से होगी। जबकि बीए द्वितीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा एक जुलाई को सुबह सात बजे से प्रारंभ होगी।