फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Staff nurse found duty even after termination of service

सेवा समाप्ति के बाद भी ड्यूटी करती मिली स्टाफ नर्स

Tue, 29 Dec 2020 10:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
Staff nurse found duty even after termination of service
बहराइच/फखरपुर। मुख्य चिकित्साधिकारी ने मंगलवार को सीएचसी फखरपुर और तीन उप स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। फखरपुर सीएचसी में काफी गंदगी मिली। उप स्वास्थ्य केंद्र साईंगांव में सेवा समाप्ति के बाद भी एक स्टाफ नर्स काम करते मिली। इस पर सीएमओ ने अधीक्षक से रिपोर्ट तलब की। साथ ही स्टाफ नर्स से ड्यूटी न लेने के निर्देश दिए। कम्यूनिटी हेल्थ आफिसर रूम का निर्माण अधूरा मिलने पर सीएमओ ने नाराजगी जतायी। उन्होंने निर्माण पूरा करवाने के साथ व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश अधीक्षक को दिए।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फखरपुर पहुंचे। यहां पर बिना मॉस्क के मरीज व तीमारदार मिले। अस्पताल परिसर में गंदगी भी मिली। इस पर सीएमओ ने अधीक्षक को कड़ी फटकार लगाई। व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रसव कराने वाली महिलाओं को तीन दिन के अंदर प्रोत्साहन राशि का भुगतान करें। मामला लंबित नहीं मिलना चाहिए। इसके बाद सीएमओ ने उप स्वास्थ्य केंद्र गजाधरपुर, साईंगांव और खपुरवा का निरीक्षण किया। सीएमओ ने बताया कि साईंगांव में निरीक्षण के दौरान स्टाफ नर्स काम करती मिली। उसकी तैनाती पूर्व में अवनी परिधि कंपनी की ओर से की गई थी, लेकिन उसकी सेवा समाप्ति एक वर्ष पूर्व ही हो गई थी। इसके अलावा कम्यूनिटी हेल्थ आफिसर का कमरे का निर्माण कराया जा रहा था। तय समय के बाद भी निर्माण पूरा नहीं हो सका है। इस पर सीएमओ ने नाराजगी जतायी।
विज्ञापन

उन्होंने निर्माण को जल्द से पूरा कराने के निर्देश दिए। इस दौरान डीपीएम सरजू खान, स्वास्थ्य सूचना अधिकारी बृजेश कुमार सिंह, डीसीपीएम मोहम्मद राशिद, अधीक्षक डॉ. प्रत्यूष सिंह समेत अन्य मौजूद रहे। वहीं सीएमओ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बौंडी पहुंचकर तेंदुए के हमले में घायल युवक का हाल जाना। साथ ही दवा मिलने की जानकारी ली। सीएमओ ने चिकित्सकों को बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि साईंगांव में स्टाफ नर्स की सेवा समाप्ति अक्तूबर 2019 को हो गई थी। है। विभाग की ओर से उसे पैसा भी नहीं दिया जा रहा है, इसके बावजूद वह काम करती रही। इसके लिए अधीक्षक से रिपोर्ट तलब की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed