{"_id":"68a8d84dc18c7d0d8908a727","slug":"stadiums-team-b-won-the-football-practice-match-bahraich-news-c-98-1-slko1009-135500-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: फुटबॉल के अभ्यास मैच में स्टेडियम की टीम ‘बी’ ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: फुटबॉल के अभ्यास मैच में स्टेडियम की टीम ‘बी’ ने बाजी मारी
Sat, 23 Aug 2025 02:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 23 Aug 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। शहर के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को चल रहे फुटबाल प्रशिक्षण में अभ्यास मैच का आयोजन किया गया। इसमें स्टेडियम की ‘ए’ व ‘बी’ टीम के बीच हुए मुकाबले में ‘बी’ टीम ने बाजी मारी।
खेल की शुरुआत जिला क्रीड़ाधिकारी आनंद कुमार श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर की। मैच के शुरुआती दौर में ‘ए’ टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। जवाब में ‘बी’ टीम भी आक्रामक हो गई। टीम ने लगातार दो गोल करके बाजी मार ली। इस मौके पर जिला क्रीड़ाधिकारी ने आशा व्यक्त की कि यहां से निकलने वाले खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करेंगे।