फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Stadium Red won

स्टेडियम रेड जीता

Sun, 27 Dec 2015 10:33 PM IST
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 27 Dec 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन
रोमांचक मुकाबले में स्टेडियम रेड ने स्टेडियम ग्रीन को नौ रनों से हराकर जिलास्तरीय जूनियर बालक क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया है। गत गुरुवार को हुए सेमीफाइनल मुकाबले में स्टेडियम ग्रीन व स्टेडियम रेड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबले में जगह बनाई थी।
विज्ञापन


खेल निदेशालय के निर्देश पर शहर स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम में जिलास्तरीय जूनियर बालक क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। गत 25 दिसंबर को स्टेडियम रेड व स्टेडियम ब्लू और स्टेडियम ग्रीन व स्टेडियम यलो के बीच सेेमीफाइनल मुकाबला खेला गया था। इस दौरान स्टेडियम रेड व स्टेडियम ग्रीन ने मुकाबला जीतकर फाइनल मैच में जगह पक्की की थी। रविवार को प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया। मैच का शुभारंभ उप क्रीड़ा अधिकारी कमाल अहमद, वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी मनीष सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
विज्ञापन


स्टेडियम ग्रीन ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। स्टेडियम रेड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 23 ओवरों में 129 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया जिसमें तुषार शाह ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंद पर 56 रन बनाए। प्रदीप ने भी 16 रनों का योगदान किया। स्टेडियम ग्रीन की तरफ से वत्सल सिंह ने आठ रन देकर पांच विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टेडियम ग्रीन की पूरी टीम 120 रनों पर ऑल आउट हो गई। स्टेडियम रेड ने नौ रनों से मैच जीत लिया। फैज मुस्तफा ने तीन विकेट लिए। समापन समारोह के मुख्य अतिथि समाजसेवी श्यामजी गुप्ता ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर कासिम मेंहदी, फुटबाल कोच मोहित चौरसिया, विवेक सिंह, जावेदुर्रहमान, हकीक अहमद खां, शकील, अकील अहमद आदि लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed