फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   SP's strictness ineffective, policemen running without helmets

Bahraich News: एसपी की सख्ती बेअसर, बिना हेलमेट फर्राटा भर रहे पुलिसकर्मी

Thu, 16 Mar 2023 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 16 Mar 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
SP's strictness ineffective, policemen running without helmets
बहराइच। आम राहगीरों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाने वाले पुलिस कर्मियों को आए दिन बिना हेलमेट के देखा जा रहा है। इसका एसपी प्रशांत वर्मा ने संज्ञान लिया और यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का आदेश जारी किया है। लेकिन एसपी के आदेश के बाद भी बुधवार को कई पुलिस कर्मियों को बिना हेलमेट फर्राटा भरते देखा गया।यातायात नियमों की अनदेखी करने से होने वाली दुर्घटनाओं पर विराम लगाने के लिए शासन की ओर से यातायात माह, यातायात सप्ताह आदि का आयोजन किया जाता है। इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया जाता है। वहीं चौक-चौराहों पर पुलिस कर्मियों की ओर से वाहन चेकिंग लगाकर नियमों की अनदेखी करने वाले चालकों पर जुर्माना भी लगाया जाता है। लेकिन बीते कई महीनों से चेकिंग कर जुर्माना पर्ची थमाने वाले पुलिस कर्मियों को स्वयं बिना हेलमेट के देखा जा रहा था।
विज्ञापन

एसपी प्रशांत वर्मा ने बीते 11 मार्च को सभी क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों व पुलिस कर्मियों को पत्र जारी करते हुए सख्त निर्देश दिए हैं। एसपी ने पत्र में बिना हेलमेट मिलने पर मोटर अधिनियम के तहत चालान के साथ-साथ अनुशासनात्मक कार्रवाई का आदेश दिया। साथ ही सभी अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन करवाने का भी आदेश दिया है।
विज्ञापन


एसपी प्रशांत वर्मा जहां यातायात नियमों के पालन को लेकर सख्त नजर आ रहे हैं, तो वहीं पुलिस कर्मी उनके सख्त आदेश के बाद भी लापरवाह बने हुए हैं। बुधवार को दर्जनों पुलिस कर्मियों को बिना हेलमेट बाइक से फर्राटा भरते देखा गया। अस्पताल चौराहे पर जहां एक महिला पुलिस कर्मी को तो वहीं डीएम चौराह, पानी टंकी, जेल रोड, अस्पताल चौराहा आदि पर भी कई पुलिस कर्मियों को बिना हेलमेट फर्राटा भरते देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed