फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   SP's protest against fertilizer crisis

Bahraich News: उर्वरक संकट के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Fri, 22 Aug 2025 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 22 Aug 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
SP's protest against fertilizer crisis
बहराइच के कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते सपा पदा​धिकारी व कार्यकर्ता।    -स्रोत : कार्यकर्ता
बहराइच। जिले में उर्वरक संकट के खिलाफ बृहस्पतिवार को सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर तीन सूत्री ज्ञापन एडीएम अमित कुमार को सौंपा। चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो जनांदोलन शुरू किया जाएग।
विज्ञापन


पार्टी जिलाध्यक्ष राम हर्ष यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कार्यालय से जुलूस निकाला। जुलूस कलेक्ट्रेट पहुंचकर सभा में परिवर्तित हो गया। वक्ताओं ने यूरिया की कालाबाजारी, बाढ़ व कटान से विस्थापित किसानों की समस्या और चिलवरिया चीनी मिल से गन्ना किसानों के सौ करोड़ का भुगतान न होने के मामले को उजागर किया।
विज्ञापन


सभा को पूर्व मंत्री बंशीधर बौद्ध, पूर्व विधायक रमेश गौतम तथा पार्टी नेता पं. भगतराम मिश्र आदि ने भी संबोधित किया।

इस मौके पर देवेश चंद्र मिश्रा, उत्तम सिंह, अनिल यादव, रामजी यादव, तारिक खां, अवधेश वर्मा, सुंदरलाल बाजपेयी, मनुदेवी, सुमन शर्मा, मंजू चौधरी, नंदेश्वर नंद यादव, नदीमुलहक तन्नू, अनवर खां वारसी, राजे मिर्जा, रक्षाराम यादव व अमरदीप यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed