फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Spraying of fogging and anti-larva will be done in the localities

मोहल्लों में फॉगिंग व एंटी लार्वा का होगा छिड़काव

Sun, 05 Sep 2021 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Spraying of fogging and anti-larva will be done in the localities
बहराइच। जिले में बढ़ते बुखार के मरीजों के प्रसार को रोकने के लिए सात सितंबर से अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर विभिन्न बीमारियों की जांच करेंगे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रत्येक गांव के लिए एक-एक टीम गठित की गई है। कुल 1174 टीम गांव और मोहल्लों में जाकर इसकी जांच करेंगे। साथ ही फॉगिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव करवाकर मच्छरों के प्रकोप को कम करने की कवायद की जाएगी।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर जिले में सात सितंबर से प्रत्येक घर में बीमारियों की जांच स्वास्थ्य कर्मियों की ओर से की जाएगी। इसके लिए कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने अभियान को सफल बनाने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को सहयोग करने की बात कही। जिलाधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान बुखार पीड़ित मरीजों के साथ-साथ कोविड लक्षण युक्त मरीज, टीबी, 45 वर्ष से ऊपर वैक्सीनेशन से वंचित लिस्ट बनाई जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान की तर्ज पर प्रत्येक गांव व वार्ड में एक-एक टीम का गठन किया जाएगा। जिसमें सदस्य के रूप में आंगनबाड़ी व आशा के द्वारा घर-घर भ्रमण कर बुखार पीड़ित लोगों की लिस्ट तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि मच्छरों के प्रकोप और उससे होने वाली बीमारियों पर अंकुश के लिए एंटी लार्वा व फॉगिंग कराई जाएगी। सीएमओ डॉ. एसके सिंह ने बताया कि सभी सीएचसी और पीएचसी पर दवाओं की उपलब्धता है। ऐसे में बुखार आने पर लोग नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर जांच कराएं। बैठक में एडीएम जयचंद्र पांडेय, सीआरओ प्रदीप कुमार यादव, डीएसओ अनंत प्रताप सिंह, प्राचार्य डॉ. अनिल के साहनी, सीएमओ डॉ. जयंत कुमार, सीएमएस डॉ. ओपी पांडेय समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुपरवाइजर करेंगे देखरेख
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसके सिंह ने बताया कि जिले भर में 1174 टीम बनाई गई है। प्रत्येक टीम की निगरानी के लिए सुपरवाइजर बनाए गए हैं। कुल 235 सुपरवाइजर टीम की निगरानी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed