फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Sports boy beaten outside the house, died for six days

घर के बाहर खेल बालक का पीटा, छह दिन दम तोड़ा

Tue, 10 Dec 2019 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
Sports boy beaten outside the house, died for six days
हरदी (बहराइच)। महाराजगंज गांव निवासी एक बालक चार दिसंबर को खेल रहा था। इसी दौरान किशोर ने उस पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। गांव में इलाज के दौरान फायदा न होने पर परिवारीजन मंगलवार को उसे मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे। रास्ते में बालक की मौत हो गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हरदी थाना अंतर्गत महाराजगंज गांव निवासी इरफान (9) पुत्र मसूद जमा चार दिसंबर को पड़ोसी 13 वर्षीय लारिब अहमद के साथ खेल रहा था। इरफान के पिता ने थाने में तहरीर देकर कहा है कि खेल के दौरान लारिब ने उसकी पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। गांव मे इलाज चल रहा था। कोई लाभ नहीं हुआ।
विज्ञापन

मंगलवार को बालक की हालत बिगड़ गई। इस पर परिवार के लोग उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच ले जा रहे थे। रास्ते में बालक की मौत हो गई। इस पर परिवार के लोग शव लेकर थाने चले गए। पिता मसूद जमा ने नाबालिग को नामजद करते हुए तहरीर देकर केस दर्ज कराने की मांग की। प्रभारी निरीक्षक शिवानंद प्रसाद ने बताया कि मसूद जमा की तहरीर पर गैर इरादतन केस दर्ज कर लिया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed