फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   SP workers protest against unemployment and privatization

बेरोजगारी व निजीकरण के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Mon, 14 Sep 2020 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
SP workers protest against unemployment and privatization
बहराइच के कलेक्ट्रेट में सोमवार को प्रदर्शन करते सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। सपा के सभी फ्रंटल संगठनों ने सोमवार को केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों, बेरोजगारी व निजीकरण के विरोध में जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

सपा के युवजन सभा, लोहिया वाहिनी, मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड व छात्रसभा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता पार्टी के जिला कार्यालय पर एकत्रित हुये। यहां से कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश व प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर बेरोजगारी व निजीकरण आदि समस्याओं को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जुलूस निकाला। जुलूस कलेक्ट्रेट परिसर में आकर समाप्त हुआ।
विज्ञापन

यहां जनसभा को संबोधित करते हुए मुलायम यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष अजितेश पांडेय मनी ने कहा कि देश व प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है। तब से नौजवान बेरोजगारी की मार झेल रहा है। खाद-बीज के दाम आसमान छूने से किसान बेहाल व परेशान हैं। शिक्षा का बाजारीकरण चरम पर है। मध्यम वर्ग परिवार के बच्चे मंहगी शिक्षा होने के नाते उच्च शिक्षा प्राप्त करने असमर्थ नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रसभा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष नंदेश्वरनंद यादव ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पूंजीपतियों के हाथ का खिलौना बनी हुई है। पूंजीपतियों के इशारे पर सरकारी विभागों का निजीकरण किया जा रहा है। निजीकरण से रोजगार समाप्त होते जा रहे हैं। सरकार साजिश के तहत दलित व पिछड़ों के आरक्षण के साथ छेड़छाड़ कर उसे समाप्त करने की कोशिश में है। सरकार ने प्रदेश में दलित छात्रों को बीएड में मिल रहे नि:शुल्क प्रवेश को भी समाप्त कर दलितों के साथ छलावा किया है।

जनसभा को युवजन सभा के जिलाध्यक्ष मोहम्मद अफसाल शानू व लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष प्रदीप वर्मा ने भी संबोधित कर केंद्र व प्रदेश सरकार की आलोचना की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के राज्यपाल को संबोधित छह सूत्री ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपकर गन्ना किसानों का बकाया भुगतान, किसान दुर्घटना बीमा की राशि 10 लाख किये जाने, खाद-बीज के दाम कम करने, शिक्षा के बाजारीकरण पर अंकुश, बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराने, निजीकरण का खेल बंद करने, बीएड में दलित छात्रों को नि:शुल्क प्रवेश दिलाने और दलित व पिछड़ों के आरक्षण को कमजोर न करने आदि की मांग की। इस मौके पर बाबू खान, धनंजय सिंह, राहुल गौतम, रामकुमार यादव, पंकज सिंह, रईस खान, रत्नेश मिश्रा, आसिफ अलवीरा, नौशाद खान, शुऐब अंसारी, राज यादव, नवीन शुक्ला, रत्नेश मिश्रा, विशाल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed