फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   SP will protest on the road against inflation

मंहगाई के खिलाफ अब सड़क पर उतरकर होगा प्रदर्शंन

Thu, 04 Aug 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
SP will protest on the road against inflation
बहराइच में सपा कार्यालय पर गुरुवार को सपा की सदस्यता अभियान का शुभारंभ करते पूर्व मंत्री एसपी या? - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। महंगाई के खिलाफ विपक्ष की आवाज सदन में बुलंद होनी शुरू हो गई है। समाजवादी पार्टी सदस्यता अभियान चलाकर जनता से सीधे संवाद स्थापित कर महंगाई के मुद्दे पर जागरूक करने का कार्य शुरू करेगी। अभियान पूरा होने के बाद सपा सड़कों पर उतरकर सरकार को घेरने की कार्ययोजना बना रही है। ये बातें पूर्व मंत्री, विधायक व जनपद प्रभारी डॉ. शिवप्रताप यादव ने गुरुवार को पत्रकारों से कहीं।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर जनाधार बढ़ाने के लिए पूरे प्रदेश में वृहद स्तर पर सपा सदस्यता अभियान चला रही है। अभियान को गति देने के लिए प्रत्येक जनपद में प्रभारियों को नियुक्त किया गया है। अभियान में किसान, मजदूर, छात्र और नौजवानों को प्राथमिकता पर रखा गया है। कॉलेजों व बूथ लेबल पर भी सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव, पूर्व विधायक दिलीप वर्मा, रामजी यादव, डॉ. आलम सरहदी, जफरउल्ला खां बंटी, नंदेश्वरनंद यादव, अर्जुन गुप्ता, देवेश मिश्रा, अफसाल शानू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed