{"_id":"5e0e312a8ebc3e87ef0a9102","slug":"sp-s-team-becomes-champion-in-cricket-bahraich-news-lko500955216","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट में एसपी की टीम बनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट में एसपी की टीम बनी चैंपियन
विज्ञापन
बहराइच। शहर स्थित इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में गुरुवार को मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया, जिसमें एसपी इलेवन की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 45 रनों से मैच जीत लिया। डीएम इलेवन की टीम 98 रनों पर ही सिमट गई।
डीएम इलेवन के कप्तान शंभु कुमार और एसपी इलेवन के कप्तान पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने टॉस किया। एसपी इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। एसपी इलेवन की टीम की ओर से ओपनर बल्लेबाज एएसपी ग्रामीण रवींद्र सिंह व शमशाद अहमद ने शानदार पारी की शुरुआत की। शमशाद अहमद ने छह छक्के और चार चौकों की मदद से 68 रनों की पारी खेली।
पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने भी 14 रनों का योगदान दिया। एसपी की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 143 रनों का लक्ष्य डीएम इलेवन की टीम के सामने रखा। लक्ष्य का पीछा करने के लिए डीएम इलेवन की टीम मैदान में उतरी। ओपनर बल्लेबाज गालिब अंसारी व रविकांत शुरुआती दौर में ही आउट हो गए। इसके बाद आए बल्लेबाज विजय द्विवेदी ने पारी को संभाला। तीन छक्के व दो चौके की मदद से उन्होंने 39 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन
डीएम इलेवन की टीम सात विकेट खोकर महज 98 रन ही बना सकी। इससे एसपी इलेवन की टीम ने 45 रनों से मैच जीत लिया। मैच में निर्णायक की भूमिका में अकील अहमद, प्रदीप गुप्ता व दृष्टि पांडेय शामिल रहे। मैच का संचालन सरजीत सिंह ने किया। इस मौके पर नगर मजिस्ट्रेट जयप्रकाश, क्रीड़ाधिकारी एआर अंसारी, जावेदुर्रहमान, कैलाश यादव, राकेश सिंह, हकीक, मान सिंह भारती आदि मौजूद रहे।