फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   SP's performance on deteriorated law and order

बिगड़ी कानून व्यवस्था पर सपा का प्रदर्शन

Sun, 08 Dec 2019 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
SP's performance on deteriorated law and order
बहराइच के कलेक्ट्रेट परिसर में ज्ञापन देने से पूर्व नारेबाजी करते सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। प्रदेश की बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर सपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने रविवार को कलेक्ट्रेट में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्नाव की दुष्कर्म पीड़िता के परिवारीजनों को 50 लाख आर्थिक सहायता देने, पूरे परिवार को सुरक्षा देने तथा घटना की जांच उच्च न्यायालय के न्यायाधीश से कराने की मांग करते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। वहीं दुष्कर्म पीड़िता की मौत पर सपाइयों ने जिला कार्यालय पर शोकसभा कर दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन

सपा जिला कार्यालय पर रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर कार्यकर्ता व पदाधिकारी एकत्रित हुए। यहां सभी ने उन्नाव की दुष्कर्म पीड़िता की मौत पर शोकसभा की। इसकी अध्यक्षता पार्टी के निवर्तमान अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण यादव ने की। इस दौरान सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन

इसके बाद सपाइयों ने निवर्तमान जिलाध्यक्ष की अगुवाई में कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस मौके पर पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार का पुलिस पर अंकुश नहीं रहा। इसलिए महिलाओं के साथ जघन्य अपराध होते जा रहें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला महासचिव जफरउल्ला बंटी ने प्रदेश में महिलाओं के साथ बढ़ रही वारदातों पर चिंता जताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से अब प्रदेश नहीं संभाल रहा हैं। प्रदेश के हालात इतने खराब होते जा रहें है कि अब महिलाएं, व्यापारी व आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। धरने को पूर्व विधायक रामतेज यादव, केके ओझा, शब्बीर बाल्मीकि, डॉ. राजेश तिवारी, राकेश टेकड़ीवाल ने भी संबोधित किया। सभी ने बिगड़ी कानून व्यवस्था पर मुख्यमंत्री को जिम्मेदार ठहराते हुए इस्तीफे की मांग की।

धरने के बाद सभी ने प्रदेश के राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर दुष्कर्म पीड़िता के परिवारीजनों को 50 लाख की आर्थिक सहायता, पूरे परिवार की सुरक्षा व घटना की जांच उच्च न्यायालय के न्यायाधीश से कराने की मांग की। इस मौके पर अजितेश पांडेय, अफसाल शानू, नदीमुलहक तन्नू, तौहिद अहमद, अकदस शेख, सुमन शर्मा, रेनू श्रीवास्तव, हर्षित त्रिपाठी, अयोध्या यादव, लक्ष्मी निषाद, सुनील निषाद, बृजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed